मार्च के महीने में बना रहे हैं घूमने का प्लान? यहां जानिए IRCTC के सस्ते 2 टूर पैकेज… कम बजट में हो जाएगा काम

Trip Planning Under Budget: अगर आप अगले महीने मार्च में या होली के वक्त बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें क्योंकि यहां पर कई होली स्पेशल टूर पैकेज लाइव कर दिए गए हैं. 

Trip Planning Under Budget

यहां जानिए IRCTC के सस्ते 2 टूर पैकेज. Image Credit- Shutterstock

IRCTC Tour Planning: जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो पैसे खर्च हो ही जाते हैं. इसलिए फैमली के साथ जाने के लिए थोड़ा सोचना पड़ता है. ऐसे में अगर आप होली के त्योहार पर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रिप थोड़ी सोच-समझकर प्लान करें. ऐसा इसलिए क्योंकि आपको पहले ही होटल से लेकर घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा और ट्रेन टिकट की बुकिंग भी एडवांस में ही करनी होगी. इसलिए बुकिंग करने से पहले हर चीज पर ध्यान देने की जरूरत है. कई बार बुकिंग महंगी हो जाती है और पैसे जरूरत से ज्यादा खर्च हो जाते हैं. हालांकि, अब आपको यात्रा के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेलवे ने आपके लिए होली के ट्रिप का प्लान बना लिया है. पैकेज की सुविधा और सभी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी गई है. इसमें से कुछ हम आपके साथ समझ कर रहे हैं जिन्हें फॉलो किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

IRCTC का पहला टूर पैकेज 

इस पैकेज की शुरुआत बेंगलुरु से हो रही है और इसके बाद आपको बहुत सारी जगहें जैसे अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और पुष्कर आदि घुमाई जाएंगी. यह पूरे 7 दिन का सफर होगा और 3 मार्च से शुरू होगा. पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और फिर कैब की सुविधा मिलेगी. बता दें इस पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN WOMENS DAY SPECIAL EX BENGALURU है. अगर आप अकेले यात्रा करने पर तो पैकेज फीस 53,900 रुपये है. वहीं, परिवार के साथ यात्रा करते हैं तो पैकेज आपके लिए सस्ता है.

IRCTC का दूसरा टूर पैकेज 

इस पैकेज का नाम SOUTH INDIA TEMPLE RUN है. वैसे तो आप इसके बारे में सर्च करें और पूरी जानकारी पढ़ें. बता दे इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है. इस दौरान आपको कन्याकुमारी, मदुरै, रामेश्वरम, त्रिची और त्रिवेंद्रम घुमाया जाएगा. हालांकि, पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से होगी. यह पैकेज 6 रात और 7 दिनों का रहेगा. 2 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है. पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी. इसमें अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 47000 रुपये है. वहीं, 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 35900 रुपये है. बच्चों के लिए पैकेज फीस 30300 रुपये है. आप अपना बजट देखकर कोई एक टूर पैकेज बुक करें और मजे करें. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ