चेहरे पर ग्लो क्या खाने से आता है? यहां जानिए कौन सी चीजें त्वचा को निखार देती हैं

Glowing Skin: खानपान अगर अच्छा हो तो त्वचा अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह से निखरने लगती है. ऐसे में यहां जानिए क्या खाने पर स्किन पर बेदाग ग्लो आ जाता है.

Foods For Glowing Skin

त्वचा को अंदर से निखार देंगी खाने की ये चीजें. Image Credit - Pexels

Foods For Glowing Skin: अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं, किसी शादी में जाना है या फिर कोई फंक्शन है तो कुछ ही दिनों में मुरझाई हुई त्वचा को निखारने की कोशिश जरूर कर रही होंगी. लेकिन, क्या आप जानती हैं चेहरे पर बाहरी तौर पर कुछ लगाने से ज्यादा अंदरूनी तौर पर उसे बेहतर बनाना जरूरी होता है. खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो शरीर को अंदर से साफ करती हैं, विषाक्त पदार्थों को निकालती हैं और स्किन को क्लियर और ग्लोइंग बनाने में मददगार होती हैं. यहां ऐसी ही कुछ खाने की चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें खाने पर त्वचा बेदाग बनती है, निखरने लगती है और चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटकर अंदर से निकलती हुई चमक (Radiant Skin) नजर आती है. आप भी बिना देरी किए इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरा निखारने के लिए क्या खाएं

टमाटर – लाइकोपीन से भरपूर टमाटर (Tomato) त्वचा को सन डैमेज से बचाता है और फाइन लाइंस को दूर करता है. टमाटर खाने पर ना सिर्फ स्किन हेल्दी बनती है बल्कि ग्लोइंग भी नजर आती है.

गाजर – स्किन के लिए गाजर भी एक बेहद फायदेमंद फूड साबित होता है. गाजर खाने पर स्किन को विटामिन ए मिलता है जोकि स्किन को निखारने और स्मूद बनाने का काम करता है. यह एक्ने से लड़ने में भी असरदार होता है.

विज्ञापन

शकरकंद – त्वचा को बेहतर बनाने के लिए शकरकंद खाई जा सकती है. शकरकंद स्किन को हेल्दी ग्लो देने में असरदार है. यह सूरज की हानिकारक किरणों से भी स्किन को प्रोटेक्ट करता है.

पालक – हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक (Spinach) त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है. पालक खाने पर स्किन को विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के मिलते हैं जो डार्क सर्कल्स को दूर करते हैं, स्किन को हीलिंग गुण देते हैं और त्वचा को जवां रखने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

डार्क चॉक्लेट – स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप मीठे में डार्क चॉक्लेट खा सकते हैं. 70% डार्क चॉक्लेट ही चुनें. इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं और त्वचा को सन डैमेज से बचाते हैं. इससे स्किन पर रेडिएंट ग्लो नजर आता है.

ऐसे मिलेगा एक्स्ट्रा ग्लो

विज्ञापन
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलता है और स्किन खिली-खिली नजर आती है.
  • अपनी डाइट में सिट्र्स फ्रूट्स जैसे संतरा, नींबू और ग्रेपफ्रूट को भी शामिल करें.
  • बींस और दालों को डाइट का हिस्सा बनाएं. ये हीलिंग और एक्ने दूर रखने में मदद करते हैं.
  • बाहर का खाना कम कर दें. खासकर प्रोसेस्ड फूड्स और शुगर से भरपूर चीजों को ना खाएं.
  • हेल्दी फैट्स को खानपान में शामिल करें. बीज और सूखे मेवे (Dry Fruits) खाएं.
  • प्रोटीन को खानपान में शामिल करना ना भूलें. यह सेल्स की रिपेयर के लिए जरूरी होता है.
  • अलग-अलग सब्जियां और फल खाएं.

यह भी पढ़ें- रोज पैदल चलने से क्या होता है? शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले ये 5 फायदे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ