Shree Ramayana Yatra Detail: अगर आप हमेशा से भगवान राम से जुड़े पवित्र स्थलों की यात्रा करने का सपना देखते रहे हैं, तो अब यह सपना अब आसानी से पूरा हो सकेगा. भारतीय रेलवे ने ‘श्री रामायण यात्रा‘ के रूप में एक ऐसा टूर पैकेज तैयार किया है, जो सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि एक यादगार अनुभव भी दिलाता है. यह 17 दिनों की लंबी यात्रा है, जिसमें यात्री भारत और नेपाल के उन प्रमुख स्थानों पर जाएंगे, जो भगवान राम के जीवन से जुड़ी हुई हैं. इस यात्रा की खास बात यह है कि इसमें आपको आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का भी पूरा आनंद मिलेगा, जिससे यह यात्रा हर उम्र के लोगों के लिए आरामदायक और यादगार बन जाती है.
यह भी पढ़ें: Navratri Special Recipe: कंजक पूजन के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट हलवा-चना, जानें सबसे आसान तरीका
चलते फिरते होटल में होगी यात्रा
इस विशेष यात्रा के लिए रेलवे ने ‘भारत गौरव डीलक्स एसी’ ट्रेन को चुना है, जिसे एक चलता-फिरता होटल कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा. इसमें यात्रियों के बजट के अनुसार 1AC, 2AC और 3AC कोच उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग इस यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं. ट्रेन के अंदर मॉडर्न किचन में ताजा खाना तैयार होता है और दो रेस्टोरेंट यात्रियों को बेहतर डाइनिंग अनुभव देते हैं. सफर की थकान दूर करने के लिए फुट मसाजर और नहाने के लिए शॉवर क्यूबिकल की सुविधा दी गई है. साथ ही, सेंसर बेस्ड हाईटेक वॉशरूम और हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए.
उत्तर भारत से होगी यात्रा की शुरुआत
यह यात्रा 30 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर सबसे पहले अयोध्या पहुंचती है, जो भगवान राम की जन्मभूमि मानी जाती है. यहां राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी और राम की पैड़ी जैसे प्रमुख स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. इसके बाद यात्रियों को नंदीग्राम ले जाया जाएगा, जहां भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड स्थित हैं. यह स्थान रामायण काल की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है, जो यात्रियों को इतिहास और आस्था दोनों का गहरा अनुभव कराता है.
नेपाल से दक्षिण भारत तक का यादगार सफर
इस टूर का अगला पड़ाव बिहार के सीतामढ़ी के रास्ते नेपाल का जनकपुर होता है, जहां माता सीता का जन्मस्थान स्थित है. यहां जानकी मंदिर, धनुष धाम और परशुराम कुंड जैसे धार्मिक स्थलों का दिखाया जाता है. इसके बाद यात्रा बक्सर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे पवित्र शहरों में जाती है, जहां गंगा आरती, त्रिवेणी संगम और प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन शामिल हैं. आगे चलकर यह यात्रा महाराष्ट्र के नासिक, कर्नाटक के हम्पी और आखिर में तमिलनाडु के रामेश्वरम तक पहुंचती है. इस पूरे सफर में करीब 7,560 किलोमीटर की दूरी तय की जाती है, जिससे यह यात्रा पूरी रामायण कथा को अनुभव देती है.
क्या है इस शानदार और यादगार पैकेज की कीमत?
- इस पूरे टूर पैकेज की कीमत कोच के अनुसार तय की गई है, जिसमें यात्रा, रहने, खाने और दर्शनों की सभी सुविधाएं शामिल हैं.
- थर्ड एसी का किराया लगभग 1,14,100 रुपये प्रति व्यक्ति है, जबकि ग्रुप बुकिंग पर यह थोड़ा कम हो सकता है.
- सेकंड एसी के लिए करीब 1,51,225 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए लगभग 1,64,940 रुपये तय किए गए हैं.
- इस कीमत में यात्रियों को एक सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक यात्रा का पूरा अनुभव मिलता है.
ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- https://irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=CDBG36
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
11 mins agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 hr agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
2 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
2 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
17 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
23 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines