International Yoga Day 2025: योग करना सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा। ये मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूपों से हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। कई बार जब आप लगातार योग करते हैं तो कई गंभीर बीमारियां भी दूर रहती हैं। यहां तक कि कैंसर, डायबिटीज और अस्थमा जैसी बीमारियों में भी शरीर को एक्टिव रखने के लिए डॉक्टर योग करने की सलाह देते हैं। यह शरीर को फिट रखने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।
क्या करते हैं एक्सपर्ट?
एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि योग को लंबे वक्त तक क्लिनिक में परख कर उनके फायदे को जाना गया है। उन्होंने कहा कि कई बीमारियों पर रिसर्च की गई, जिसमें योग का असर साफ दिखता है। इसके लिए कई बीमारियों में योग करने की सलाह दी जाती है, ताकि उस बीमारी के असर को कम किया जा सके।
ये भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का क्या है सही तरीका? जानें हेयर स्टाइलिस्ट की राय
डायबिटीज
अगर आप डायबिटीज टाइप-2 के दौरान योग करते हैं तो इस बीमारी से आपको राहत मिल सकती है। डॉक्टर ने बताया कि कई केस में मरीज को दवाइयों से भी छुटकारा मिल जाता है। वहीं, डायबिटीज टाइप-1 मरीजों पर योग का कोई खास असर देखने को नहीं मिला, लेकिन योग करने से इंसुलिन लेने से बचा जा सकता है। इससे बीमारी को काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है।
अस्थमा
वहीं अस्थमा पर हो रही रिसर्च टीम का हिस्सा खुद एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया हैं। उन्होंने बताया कि टेस्ट बताते हैं कि अगर अस्थमा का मरीज 10 दिनों तक सुझाए गए सही योगासन कर लें तो उन्हें बार-बार सांस फूलने की समस्या से आराम मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सीओपीडी की समस्या से परेशान लोग अगर योगासन करें तो एक ही हफ्ते में इनहेलर की जरूरत कम हो सकती है।
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम पेट से जुड़ी बीमारी है। ये बीमारी खास करके अमेरिका जैसे देश में काफी देखने को मिल रही है। अब इसके मरीज अन्य देशों में भी देखने को मिल रहे हैं। इस दौरान मरीज को पेट में तेज दर्द होता है और बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है। रिसर्च से पता चला कि इसका कारण पेट से जुड़ा न होकर दिमाग से जुड़ा है। डॉ. रणदीप गुलेरिया के अनुसार, इसके असर को कम करने के लिए अगर योग किया जाए तो आप कई समस्याओं से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 hr agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
2 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
3 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
4 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
5 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
19 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines