Things Should In Picnic Bag: गर्मियों में कहीं बाहर जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि पानी और गर्मी से बचने का पूरा इंतजाम साथ लेकर जाना पड़ता है, खासतौर पर बच्चों के साथ, क्योंकि उनकी जरूरत और इस्तेमाल का सारा सामान लेकर जाना पड़ता है. कल तो वैसे ही इंटरनेशनल पिकनिक डे है. हर साल 18 जून को मनाया जाता है. यह दिन परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और सफर यादगार बनाने का मौका होता है. पिकनिक वैसे ही बच्चों या अपने परिवार के साथ ही प्लान की जाती है. हालांकि, बच्चों के साथ डे आउट पर जाने से पहले सही तैयारी करना बहुत जरूरी है. अगर पिकनिक बैग में कुछ जरूरी चीजें पहले से रख ली जाएं तो दिन काफी अच्छा जाता है, वरना परेशानी बढ़ती रहती है.
इसे भी पढ़ें- मखाने को कैसे तैयार किया जाता है? जानिए इससे जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
पिकनिक बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें
खाने पीने का सामान- बच्चे खेल के दौरान जल्दी भूखे और प्यासे हो जाते हैं.इसलिए बैग में हेल्दी स्नैक्स जैसे फल, सैंडविच, द लाफिंग काऊ चीज, मखाना, बॉर्बन बिस्किट और विंकिन काऊ मिल्क शेक जरूर रखें.
फर्स्ट एड किट- कई बार बच्चे खेलते वक्त गिर जाते हैं और उनको चोट लग सकती है. इसलिए अपने बैग में फर्स्ट एड किट जरूर रखें.एक छोटी फर्स्ट एड किट, जिसमें बैंडेज, एंटीसेप्टिक क्रीम, कॉटन या सैनिटाइजर जैसा सामान होना चाहिए.
सनस्क्रीन या टोपी- गर्मियों में धूप से बचे के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. इससे सनस्क्रीन, टोपी और हल्के सूती कपड़े साथ रखना जरूरी है. इसके अलावा, बच्चों के लिए कपड़े भी रखें, ताकि कपड़े गंदे या गीले होने पर उन्हें बदला जा सके.
बच्चों के पसंदीदा खिलौने रखें- बच्चों का ध्यान लंबे समय तक बनाए रखने के लिए उनके पसंदीदा खिलौने, बॉल या कोई छोटा गेम साथ ले जाएं. जब बच्चे परेशान करें तो उन्हें पसंदीदा खिलौने दें.
मॉस्किटो किट रखें- पार्क में जाकर बैठने से बच्चों को मच्छर काट सकते हैं. आप इसे बचने के लिए मॉस्किटो किट रखें और रोल ऑन का भी इस्तेमाल करें, ताकि बच्चों को बीमार होने से बचाया जा सके.
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं दांत साफ करने वाले ब्रश को कैसे क्लीन किया जाता है? यह है सही तरीका
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
8 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
8 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
9 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
11 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
13 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
13 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
13 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
16 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines