International Nurses Day 2026: डॉक्टर से ज्यादा मरीजों के करीब नर्स होती हैं और 2 घंटे उनकी देखभाल करने में लगी रहती हैं. मगर फिर भी उनकी मेहनत को नजरअंदाज कर दिया जाता है. हर साल 12 मई को दुनियाभर में International Nurses Day मनाया जाता है. यह दिन उन नर्सों के सम्मान में मनाया जाता है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं. अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ नर्सें भी मरीजों की देखभाल में बेहद अहम भूमिका निभाती हैं. किसी भी मरीज के इलाज और रिकवरी में नर्सों का योगदान बहुत बड़ा माना जाता है.
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं गुजरात का मशहूर जलेबी-फाफड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
क्यों मनाया जाता है International Nurses Day?
International Nurses Day नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर मनाया जाता है. फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 12 मई 1820 को इटली में हुआ था. उन्होंने नर्सिंग को एक नई पहचान दिलाई और मरीजों की देखभाल के तरीके में बड़े बदलाव किए. इतिहास के मुताबिक, क्रीमियन युद्ध के दौरान उन्होंने घायल सैनिकों की सेवा की थी. उस समय वे रात में लालटेन लेकर मरीजों का हाल जानने जाती थीं.
कब शुरू हुआ Nurses Day?
International Council of Nurses (ICN) ने पहली बार साल 1965 में International Nurses Day मनाना शुरू किया था। इसके बाद से हर साल 12 मई को यह दिन दुनियाभर में मनाया जाने लगा.
नर्सों की क्या होती है भूमिका?
नर्सें सिर्फ मरीजों को दवा देने का काम ही नहीं करतीं, बल्कि उनकी पूरी देखभाल करती हैं. वे मरीजों की हालत पर नजर रखती हैं, इमरजेंसी में तुरंत मदद देती हैं और परिवार वालों को भी जरूरी जानकारी देती हैं.
Nurses Day 2026 की थीम क्या है?
हर साल International Nurses Day की एक खास थीम रखी जाती है, जो नर्सों के योगदान और हेल्थकेयर से जुड़े मुद्दों पर फोकस करती है. यह थीम लोगों को नर्सों की अहमियत समझाने का काम करती है. इस बार की थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, सशक्त नर्सें जीवन है, जो नर्सों के योगदान पर रखी गई है.
Nursing से जुड़े रोचक तथ्य
- फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक माना जाता है.
- दुनिया के हर अस्पताल में नर्सों की भूमिका बेहद अहम होती है.
- कोरोना महामारी के दौरान नर्सों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की थी.
इसे भी पढ़ें- मैनुअल गैस स्टोव या ऑटोमैटिक इग्निशन, क्या है बेहतर? जानिए किसे खरीदना है ज्यादा फायदेमंद
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
9 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
13 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
13 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
14 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
15 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
18 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines