क्या आप भी दिवाली के मौके पर बाहर से मिठाई लाने के बजाय घर पर ही शुद्ध और स्वच्छ मिठाई बनाना चाहते हैं, तो हम आपको इस स्टोरी में स्वादिष्ट नारियल के लड्डू की रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाना आसान होगा और न ही आपको चाशनी बनानी पड़ेगी और न ही कोई मावा. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि दिवाली के त्योहार में अक्सर मिलावटी मिठाई या बासी रखी हुई मिठाई हलवाई दे देता है, जिससे पेट में दिक्कत आदि समस्या हो जाती है और त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है. लेकिन आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर पर बना नारियल का लड्डू स्वाद में भी अच्छा होगा और बीमारी का डर भी नहीं रहेगा.
यह भी पढ़ें: दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी, इस तरह परफेक्ट Boondi Laddu करें तैयार
किन चीजों से तैयार होगा नारियल लड्डू
ताजा कच्चा नारियल – 500 ग्राम
देसी घी – 1 बड़ा चम्मच
मलाई – 1 कटोरी
दूध – 2 कप फुल क्रीम
देसी खांड – 1 कप
मिल्क पाउडर – 30 ग्राम
इच्छानुसार इलायची पाउडर या ड्राई फ्रूट्स
घर पर कैसे बनाएं नारियल के लड्डू?
- सबसे पहले एक ताजा कच्चा नारियल लें और उसका बाहरी रेशा और कठोर छिलका हटाकर अच्छी तरह धो लें.
- अब नारियल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर, मिक्सी में बिना पानी डाले इसे दरदरा पीस लें. आप चाहें तो नारियल को कद्दूकस भी कर सकते हैं.
- अब एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच देसी घी गर्म करें और उसमें पिसा हुआ नारियल डालें और मीडियम आंच पर 2 से 3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. इससे नारियल का कच्चापन दूर हो जाएगा और उसका अतिरिक्त दूध सूखने लगेगा.
- जब नारियल हल्का पक जाए, तो इसमें एक कटोरी मलाई और दो कप फुल क्रीम दूध डाल दें और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
- अगर आप जल्दी लड्डू बनाना चाहते हैं, तो दूध की जगह सिर्फ मलाई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
- दूध जब अच्छी तरह सूख जाए, तो इसमें एक कप देसी खांड डालें. हालांकि, अगर आपके पास खांड नहीं है, तो इसकी जगह मिश्री पाउडर या चीनी पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक इसकी अतिरिक्त नमी पूरी तरह खत्म न हो जाए.
- अब तैयार मिश्रण में करीब 30 ग्राम मिल्क पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें. इससे लड्डू का स्वाद और टेक्सचर बेहतर होगा.
- आप चाहें तो इसमें थोड़ा इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं.
- थोड़ा सा मिश्रण निकालकर ठंडा करें और हाथों से लड्डू बनाने की कोशिश करें. अगर मिश्रण आसानी से बंध रहा है और लड्डू का आकार बन रहा है, तो समझ लें कि यह तैयार है.
- अब मिश्रण को घी लगी थाली में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें. जब मिश्रण हल्का गर्म रह जाए, तो हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं और मनचाहे आकार के लड्डू बना लें.
- बस तैयार हैं स्वादिष्ट और नरम नारियल के लड्डू.
यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं दिवाली वाले शक्करपारे? यहां जानिए आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 hr agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
3 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
3 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
5 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
7 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
10 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines