सूजी बहुत हल्की होती है और आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है। यह रेसिपी मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है और हेल्थ के लिए भी लाभदायक है। सूजी से बना वेज उपमा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है जिसे आप आसानी से और जल्दी बना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे बनता है सूजी से बना वेज उपमा..
ये है बनाने की सरल विधि..
सामग्री (Vegetable Suji Upma)
- 1 कप सूजी
- 2 बड़े चम्मच तेल या घी
- 1 चम्मच राई
- 1 चम्मच जीरा
- 1-2 हरी मिर्च (कटी हुई)
- अदरक (थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2 कप मटर
- 1/2 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 8-10 करी पत्ते
- 2 टमाटर (कटे हुए)
- 3 कप पानी
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 नींबू का रस
- हरा धनिया (सजाने के लिए)
Vegetables Sooji Upma Recipe Making Method
सूजी भूनें- एक कढ़ाई में सूजी को बिना तेल के धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। इसे एक बर्तन में निकालकर अलग रखें।
तड़का लगाएं- उसी कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। उसमें राई और जीरा डालें। जब ये चटकने लगे, तब हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ते डालें।
सब्जियां भूनें- अब प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद गाजर, मटर, और शिमला मिर्च डालें और थोड़ी देर पकाएं। अब टमाटर डालें और सब्जियों को अच्छे से मिलाएं।
पानी और सूजी डालें- इसमें 3 कप पानी और नमक डालें। जब पानी उबलने लगे, तब इसमें भुनी हुई सूजी धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने।
अच्छे से पकाएं- इसे धीमी आंच पर ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें।
कैसे तैयार करें
जब उपमा पूरी तरह पक जाए और पानी सूख जाए, तब उसमें नींबू का रस डालें और अच्छे से मिलाएं।
सजावट
हरे धनिये से सजाएं और गरमा गरम परोसें। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक वेज उपमा आपके लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट है जिसे आप किसी भी समय बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Vegetable Sevai Recipe: झटपट ट्राई करें वेज सेवई, जानें ये आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 hr agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
2 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
3 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
5 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
6 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
8 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
21 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines