Sooji Vegetables Cheela Recipe: सूजी को रवा या सेमोलिना के नाम से भी जाना जाता है। इससे आप अलग-अलग तरह के डिशेज बना सकते हैं, जैसे- उपमा, हलवा, इडली, और पेनकेक्स काफी कुछ बनता है। सूजी हेल्थ के लिए हर रूप में फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में क्या आपने कभी वेज सूजी चीले का स्वाद चखा है।
आप इसका बेटर एक दिन पहले या बनाने से पहले रेडी कर सकते हैं। आप सूजी के घोल में हरी और रंग-बिरंगी सब्जियां डालकर बना सकते हैं। तो चलिए देर किस बात की, बनाते हैं सूजी का वेज चीला। सूजी का वेज चीला एक डिलीशियस और पौष्टिक नाश्ता है, जिसे कोई भी आसानी से बना सकता है..
इंग्रेडिएंट्स
- सूजी (रवा) – 1 कप
- दही – 1/2 कप
- पानी – 1/2 कप (जरूरत के अनुसार)
- प्याज – 2 छोटा, बारीक कटा हुआ
- टमाटर – 1 छोटा, बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च – 1/2, बारीक कटी हुई
- चुकंदर आधा कसा हुआ (अगर आपका मन है तो मिला सकते हैं)
- गाजर – 1 छोटी, कद्दूकस की हुई
- हरी मिर्च – 1-2, बारीक कटी हुई
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- जीरा – 1/2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
- तेल – चीला तलने के लिए
जानिए बनाने की विधि
पहले बेस तैयार करें
एक बड़े कटोरे में सूजी और दही डालें। अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी फूल सके।
अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो थोड़ा पानी डालकर पेस्ट तैयार करें। पेस्ट न ज्यादा गाढ़ा हो न ही ज्यादा पतला हो, इस बात का ध्यान रखें।
सब्जियों को मिलाएं
इस पेस्ट में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। जीरा, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।
कैसे बनाएं चीला
- नॉन-स्टिक पेन या तवा गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल या घी डालें।
- एक कटोरी में घोल लेकर तवे पर गोल आकार में फैलाएं।
- मध्यम आंच पर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। इसमें लगभग 2-3 मिनट का समय लगता है।
कैसे करें सर्व
गरमागरम सूजी का वेज चीला तैयार है। आप इसे हरी चटनी या टोमाटो सॉस के साथ परोसें।
काम के टिप्स
- आप अपनी पसंदीदा सब्जियां जैसे मटर, भिंडी या पालक भी मिला सकते हैं।
- अगर आप ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा चना या मूंग दाल का पेस्ट भी मिला सकते हैं।
- इसे बनाने में समय कम लगता है और यह सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। So Guys Enjoy Your Quick And Delicious सूजी का गर्म-गर्म वेज चीला!
ये भी पढ़ें- Instant Breakfast Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार स्वादिष्ट नाश्ता, जानें आसान रेसिपी
ये भी पढ़ें- Instant Breakfast Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाएगा स्वादिष्ट नाश्ता, जानें आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
7 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
11 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
12 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
12 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
14 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
15 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
16 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
18 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines