दुनिया में चल रहे तनाव (Iran War) और ऊर्जा संकट के कारण कई जगहों पर गैस सप्लाई प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही है. ऐसे हालात में लोगों को खाना बनाने में बहुत दिक्कत हो रही है, LPG न होने के कारण लोग वैकल्पिक कुकिंग विकल्प तलाशने लगे हैं. भारत में भी कई परिवार अब इंडक्शन चूल्हे की तरफ रुख कर रहे हैं क्योंकि यह बिजली से चलता है और गैस की कमी होने पर काफी काम आता है. हालांकि पहली बार इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों को कई बार समझ नहीं आता कि इसे सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करें. क्योंकि सही जानकारी न होने पर छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जो इंडक्शन को नुकसान पहुंचा सकती हैं और कुकिंग में भी परेशानी बन सकती है. इसलिए जरूरी है कि इसे इस्तेमाल करने से पहले कुछ बेसिक बातें जरूर जान लें, ताकि खाना बनाते वक्त आपको परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: नाश्ते में कैसे बनाएं स्वादिष्ट चिकन पराठा? स्वाद और सेहत से भरा लाजवाब रेसिपी, जो हर किसी को बना देगा दीवाना
क्यों फायदेमंद है इंडक्शन चूल्हा Induction Stove Cooking Tips
इंडक्शन चूल्हा आज के समय में एक स्मार्ट किचन अप्लायंस माना जाता है. यह न सिर्फ गैस की बचत करता है बल्कि जल्दी खाना बनाने में भी मदद करता है. इसकी खास बात यह है कि इसमें हीट सीधे बर्तन में बनती है, जिससे समय और बिजली दोनों की बचत होती है. इसके अलावा इसमें आग की खुली लौ नहीं होती, जिससे हादसों का खतरा भी कम रहता है. ये आमतौर पर छोटे परिवार, स्टूडेंट्स और कामकाजी लोगों के लिए यह काफी सुविधाजनक विकल्प है, लेकिन देश में LPG की कमी के कारण ये अब बढ़े घरों में भी काम आने लगा है, यही वजह है कि जो चीज पहले हर वक्त मार्केट और ऑनलाइन मौजूद रहती थी, वह अब स्टॉक से बाहर है. हालांकि, इसे इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है, वरना ये खाना बनाते वक्त दिक्कत दे सकती है.
इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते समय रखें ये जरूरी सावधानियां Induction Chulha Kaise Use Kare
सही बर्तन का करें चुनाव:
इंडक्शन पर हमेशा वही बर्तन इस्तेमाल करें जो इसके लिए बनाए गए हों. इसके लिए स्टील या आयरन बेस वाले बर्तन सबसे अच्छे माने जाते हैं, अगर आप गलत बर्तन का इस्तेमाल करेंगे, तो खाना ठीक से नहीं बनेगा और आपको सिर पकड़ कर बैठना पड़ेगा. कई इंडक्शन में हर बर्तन काम नहीं करता, अगर आप उसपर गलत बर्तन रखेंगे, तो वह चलेगा ही नहीं, इसलिए देखकर ही खरीदें.
हल्के और सही साइज के बर्तन रखें:
बहुत भारी या बहुत बड़े बर्तन इंडक्शन प्लेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए हमेशा हल्के और सही साइज के बर्तन ही इस्तेमाल करें ताकि मशीन सुरक्षित रहे और खाना जल्दी बन सकें.
अच्छी कंपनी का इंडक्शन ही खरीदें:
सस्ती और लोकल मशीनें जल्दी खराब हो सकती हैं, इसलिए भरोसेमंद ब्रांड का इंडक्शन लें और उसकी वारंटी जरूर चेक करें ताकि जरूरत पड़ने पर सर्विस मिल सके. अगर आप सस्ते के चक्कर में लोकर मशीन खरीदेंगे, तो हो सकता है कि वह ज्यादा लोड न ले सकें और शॉर्ट सर्किट की वजह बन जाए, इसलिए भरोसेमंद ब्रांड की चुनें.
सफाई का रखें खास ध्यान:
कुकिंग के बाद इंडक्शन को ठंडा होने दें और फिर सूखे या हल्के गीले कपड़े से साफ करें. प्लग निकालकर सफाई करना ज्यादा सुरक्षित रहता है, वरना करंट लग सकता है.
ब्लोअर और वेंट की सफाई भी जरूरी:
इंडक्शन के नीचे लगे फैन या ब्लोअर में धूल जमा होने से मशीन गर्म हो सकती है. इसलिए समय-समय पर पुराने ब्रश से इसे हल्के हाथ से साफ करते रहें, ताकि मशीन लंबे समय तक बिना किसी रुकावट चलती रहे.
यह भी पढ़ें: सुबह की ये 3 आदतें चुपचाप आपके लिवर को कर रही हैं खराब! समय रहते बचाएं अपनी जान
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
2 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
4 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
4 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
6 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
10 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
12 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines