LPG गैस की कमी के कारण लोग इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इस्तेमाल करते वक्त कुछ आम गलतियां इसे खराब कर सकती है. अक्सर लोग सबसे ज्यादा गलती इसकी सफाई में करते हैं, जिससे इंडक्शन स्टोव जल्दी खराब हो जाता है और सारा पैसा बर्बाद हो जाता है. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप बिना मशीन खराब किए सफाई कर सकते हैं. अगर आप गलत तरीका अपनाएंगे, तो इससे न सिर्फ मशीन खराब होगी, बल्कि शॉर्ट सर्किट का भई खतरा बड़ जाएगा. आइए जानते हैं सही तरीका क्या है?
यह भी पढ़ें: पहली बार इंडक्शन चूल्हे पर बना रहे हैं खाना? ये 5 जरूरी बातें नहीं जानेंगे तो हो सकती है परेशानी
सफाई के दौरान ये आम गलतियां खराब कर सकती हैं मशीन
अक्सर लोग कुकिंग खत्म होते ही तुरंत इंडक्शन साफ करने लगते हैं, जो सबसे बड़ी गलती होती है. गर्म सतह पर पानी या क्लीनर डालने से उसका ग्लास क्रैक हो सकता है. इसके अलावा ज्यादा गीले कपड़े से सफाई करने पर पानी मशीन के अंदर जा सकता है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ जाता है. कुछ लोग हार्ड स्क्रबर या स्टील वूल से दाग हटाने की कोशिश करते हैं, जिससे इंडक्शन की सतह पर खरोंच आ सकती है. यह सभी तरीके आम स्टोव पर काम आते हैं, आपको समझना होगा कि इंडक्शन आम स्टोव से एकदम अलग है, इसके सफाई की प्रक्रिया एकदम अलग है.
बिना नुकसान पहुंचाए इंडक्शन स्टोव साफ करने का आसान तरीका
अगर आप चाहते हैं कि आपका इंडक्शन स्टोव लंबे समय तक सही चले तो सफाई करते समय इन आसान तरीकों को अपनाएं:
- पहले ठंडा होने दें: कुकिंग के बाद तुरंत सफाई न करें, स्टोव पूरी तरह ठंडा हो जाए तब ही साफ करें.
- सॉफ्ट कपड़े का इस्तेमाल करें: हमेशा माइक्रोफाइबर या कॉटन के मुलायम कपड़े से ही सफाई करें. अगर स्टोव गंदा हो गया है, तो कपड़े पर हल्का सा पानी लगाएं और फिर साफ करें. याद रखें ज्यादा पानी मशीन खराब कर सकता है.
- डिश लिक्विड का उपयोग करें: हल्के गर्म पानी में थोड़ा डिश वॉश मिलाकर स्पंज से धीरे-धीरे साफ करें, यह तरह सफाई बहुत सावधानी से करें, क्योंकि लिक्विड अंदर भी जा सकता है.
अगर आप इन छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका इंडक्शन स्टोव लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा और आपको बार-बार रिपेयर का खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: नींद में सपना देखते ही चलने लगते हैं हाथ-पैर? इसे नॉर्मल समझकर न करें नजरअंदाज
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines