Bhutte Ka Kees Recipe: कई शहर ऐसे हैं जहां का स्ट्रीट फूड एक बार खा लिया जाए तो बार-बार खाने का मन करता है. इंदौर भी ऐसा ही एक शहर है जहां का जायका शहर छूटने के बाद भी जुबान पर रहता है. लाजवाब रेसिपीज वाले इंदौरी स्ट्रीट फूड में से एक है भुट्टे का कीस. यहां जानिए भुट्टे का कीस बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी और किस तरह आसानी से भुट्टे का कीस बनाकर खाया जा सकता है. घर के बच्चों से लेकर बड़े तक सभी स्वाद लेकर खाएंगे आपके हाथ का भुट्टे का कीस.
यह भी पढ़ें – घर में ब्रेड नहीं है फिर भी बनाएं इतना क्रिस्पी रोल कि बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे
भुट्टे का कीस बनाने की रेसिपी
सामग्री
ताजा मक्का – 4
दूध – एक कप
घी या तेल – 2 बड़े चम्मच
राई – 1/2 छोटा चम्मच
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
हींग – 1/4 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा गार्निशिंग के लिए
ताजा कसा हुआ नारियल – 2 बड़े चम्मच
इंदौरी सेव – गार्निशिंग के लिए
बनाने की विधि
- सबसे पहले ताजा भुट्टा लेकर कद्दूकस कर लें. भुट्टा अगर नरम और रसीला होगा तो कीस क्रीमी बनेगा.
- कढ़ाही या पैन लेकर घी गर्म करें. इसमें राई, जीरा और हींग का तड़का लगाएं. इसमें अब ऊपर से कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल लें. कुछ देर के लिए भूनें.
- अब धीमी आंच करके उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें और तुरंत कद्दूकस किया हुआ भुट्टा डाल लें. अच्छे से मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं. 4-5 मिनट पकाने पर भुट्टे का कच्चापन निकल जाएंगे.
- पैन में दूध डालें और स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं. इसे 7-8 मिनट पकने के लिए रखें. इसमें नारियल का बुरादा मिला लें. धीमी आंच पर पकाएं और ध्यान रखें कि भुट्टा जले या पैन के तले से चिपके नहीं.
- अब भुट्टे में नींबू और धनिया डालकर गार्निशिंग करें.
बस तैयार है आपका भुट्टे का कीस. इसे गर्मागर्म परोसें और स्वाद लेकर खाएं.
यह भी पढ़ें – बासी होने के बाद और भी लाजवाब लगती हैं ये 5 भारतीय डिशेज, टेस्ट करके आप भी हो जाएंगे फैन
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 hr agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
4 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
18 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
21 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines