---विज्ञापन---

घर में ब्रेड नहीं है फिर भी बनाएं इतना क्रिस्पी रोल कि बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे

ब्रेड खत्म हो गई है तो भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं. सिर्फ पोहा, बेसन और आलू की मदद से घर पर बेहद क्रिस्पी रोल तैयार किए जा सकते हैं. जानिए बिना ब्रेड के बनने वाली इस आसान स्नैक रेसिपी.

---विज्ञापन---

Breakfast Recipe: सुबह चाय के साथ कुछ हल्का लेकिन कुरकुरा खाने का मन होने लगता है. ऐसे में लोगों का मनपसंद विकल्प होता है ब्रेड रोल, लेकिन कभी घर में ब्रेड न होने की वजह से ब्रेड रोल खाने का प्लान कैंसल हो जाता है या फिर कभी-कभी एक जैसा ब्रेड रोल खाकर बोरियत भी होने लगती है. ऐसे में अगर आपके मनपसंद कुरकुरे ब्रेड रोल बिना ब्रेड के ही बन जाएं तो? आइए जानते हैं ऐसी ही एक रेसिपी, जिसमें सिर्फ दो किचन इंग्रेडिएंट्स की मदद से ही बिना ब्रेड के कुरकुरे रोल बनाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – घर में पड़ी लौकी से बनाएं 3 लाजवाब नाश्ते, बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे

---विज्ञापन---

रोल बनाने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?

स्टफिंग ऐसे बनाएं

उबले आलू- 4 (इन्हें उबालकर ठंडा कर लीजिए)
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला या अमचूर पाउडर- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वाद के अनुसार
हरी मिर्च- 2-3 (दरदरी कुटी हुई)
अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
प्याज- 1 मीडियम साइज, बारीक कटा (ऑप्शनल)
शेजवान सॉस- 1 बड़ा चम्मच (ऑप्शनल)
चीज स्लाइस- कुछ छोटे टुकड़े (ऑप्शनल)

---विज्ञापन---

बाहरी लेयर

मोटा पोहा- 2 कप
बेसन- 4-5 बड़े चम्मच
नमक- स्वाद के अनुसार
पानी- जरूरत के हिसाब से

---विज्ञापन---

कैसे बनेंगे कुरकुरे रोल

  • सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमें ठंडे उबले आलू मैश कर लें.
  • आलू अच्छे से मैश करने के बाद इसमें सभी मसाले- मिर्च, नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला, अदरक, हरी मिर्च, प्याज और शेजवान सॉस डालकर मिक्स कर लें.
  • इसके बाद इस मिश्रण के छोटे अंडे जैसे आकार के रोल बना लें. अगर आप चाहते हैं कि चीजी रोल बनें तो बीच में चीज रखकर अच्छी तरह बंद कर दें.
  • इसके बाद पोहे को छलनी में डालकर 2-3 बार पानी से धो लें और कुछ देर के लिए उसे छलनी में ही छोड़ दीजिए ताकि वो सॉफ्ट हो जाएं.
  • पोहे के नरम होने के बाद अच्छी तरह हाथों की मदद से मसल लें.
  • इस मसले हुए पोहे में बेसन और नमक मिलाकर आटे की तरह गूंधकर मुलायम डो तैयार कर लें. जरूरत पड़ने पर आप इसमें पानी या बेसन अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं.
  • इसके बाद पोहे के आटे से थोड़ा सा हिस्सा लेकर अपनी हथेली पर फैला लें और इसके बीच में आलू की स्टफिंग रख दें.
  • अब इसे चारों ओर से बंद करके इसे रोल का शेप दे दें. किनारों को अच्छी तरह से सील कर दें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले.

अपनी पसंद के अनुसार चुनें पकाने का तरीका

---विज्ञापन---

शैलो फ्राई – रोल को शैलो फ्राई करने के लिए पैन में थोड़ा सा ही तेल डालकर मीडियम फ्लेम पर सेंक लें. कम तेल में रोल बहुत क्रिस्पी बनते हैं.

अप्पे पैन – अगर आप हेल्दी रोल बनाना चाहते हैं तो अप्पे पैन को ग्रीस करके रोल्स को मीडियम फ्लेम पर सेंक लें.

---विज्ञापन---

एयर फ्रायर – अगर आप और भी हेल्दी विकल्प चाहते हैं तो आप एयर फ्रायर को 180°C पर 5 मिनट प्रीहीट करके रोल्स को 8 से 10 मिनट के लिए एयर फ्राई करके खा सकते हैं.

ये छोटी-छोटी टिप्स बनाएंगी रोल को परफेक्ट

---विज्ञापन---
  • ध्यान रहे कि स्टफिंग बनाने के लिए ठंडे आलू ही इस्तेमाल करें ताकि स्टफिंग गीली न हो.
  • पोहे को बहुत देर तक पानी में न भिगोएं, बस उन्हें नरम होने तक के लिए भिगोएं.
  • रोल बनाते समय रोल की बाहर की लेयर को मोटा न रखें वरना रोल क्रिस्पी नहीं बनेंगे.
  • अगर आप चीज भरकर रोल बना रहे हैं तो रोल को अच्छी तरह सील करें ताकि तलते समय चीज बाहर न आए.

यह भी पढ़ें – बासी होने के बाद और भी लाजवाब लगती हैं ये 5 भारतीय डिशेज, टेस्ट करके आप भी हो जाएंगे फैन

First published on: Aug 07, 2026 07:16 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola