बासी होने के बाद और भी लाजवाब लगती हैं ये 5 भारतीय डिशेज, टेस्ट करके आप भी हो जाएंगे फैन

Basi Khana: कुछ भारतीय डिशेज ऐसी हैं जिनका स्वाद अगले दिन और भी लाजवाब हो जाता है. जानिए 5 डिशेज जो बासी होने के बाद ज्यादा स्वादिष्ट लगती हैं और इन्हें सुरक्षित तरीके से कैसे स्टोर करें.

leftover food
1 / 7
leftover food

Leftover Food: अक्सर रात को जरूरत से ज्यादा खाना बनने की वजह से सुबह वह खाना यह समझकर फेंक दिया जाता है कि अब उसका स्वाद पहले जैसा नहीं होगा. लेकिन, क्या आपको पता है कि कुछ भारतीय डिशेज ऐसी भी हैं जो बासी खाए जाने पर और भी स्वादिष्ट लगती हैं. इसके पीछे की वजह कोई जादू नहीं है. असल में इन फूड्स के मसाले समय के साथ आपस में घुलकर और भी अच्छा स्वाद देते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसी कौन-सी 5 भारतीय डिशेज हैं जो अगले दिन बासी (Basi Food) खाने में और भी अच्छी लगती हैं.

विज्ञापन

छोले

छोले2 / 7

सबसे मनपसंद छोले अगले दिन खाने में और भी जायकेदार लगते हैं. रातभर छोलों में सभी मसाले चनों के अंदर घुल जाते हैं जिसकी वजह से ग्रेवी और भी ज्यादा फ्लेवरफुल लगने लगती है. इन छोले को आप सुबह भटूरे, कुलचे या पराठे के साथ खा सकते हैं.

विज्ञापन

राजमा

राजमा3 / 7

छोलों की ही तरह राजमा में भी रातभर रखने से राजमा के अंदर सभी मसालों का स्वाद अच्छी तरह से घुल जाता है, जिसकी वजह से राजमा को सुबह दोबारा गर्म करने पर फ्लेवर ज्यादा बैलेंस्ड महसूस होते हैं और राजमा और भी लाजवाब लगता है. राजमा का अगले दिन चावल के साथ लुत्फ उठाया जा सकता है.

सांभर

सांभर4 / 7

सांभर को अगर आप रातभर रखकर अगले दिन खाते हैं तो उसमें दाल, सब्जियां और मसाले और भी बेहतर तरीके से मिल जाते हैं जिसकी वजह से सांभर का स्वाद पहले से ज्यादा गहरा हो जाता है. सांभर को सुबह इडली, डोसा या चावल के साथ खाया जा सकता है.

विज्ञापन

कढ़ी

कढ़ी5 / 7

कढ़ी का असली स्वाद तभी आता है जब दही, बेसन और मसाले आपस में अच्छी तरह सेट हो जाएं. इसलिए रातभर कढ़ी रखने के बाद सुबह वह और भी मजेदार लगती है. टेस्ट के साथ-साथ कढ़ी की खुशबू भी सुबह ही ज्यादा अच्छी लगती है. इसको सुबह गर्म चावल के साथ खाने पर स्वाद दोगुना हो जाता है.

बिरयानी

बिरयानी6 / 7

रातभर बिरयानी को रखने से उसके मसालों की खुशबू चावल के हर दाने में अच्छी तरह से समा जाती है. इसलिए जब बिरयानी को दोबारा गर्म किया जाता है तो इसका फ्लेवर और भी उभरकर आता है.

विज्ञापन

बचा हुआ खाना खाते समय रखें इन बातों का ध्यान

बचा हुआ खाना खाते समय रखें इन बातों का ध्यान7 / 7

बचे हुए खाने को सही तरह से स्टोर करिए. कोशिश करिए कि गर्मी के समय उसे फ्रिज में रखें. खाने को दोबारा खाने से पहले एक बार अच्छे से गर्म कर लीजिए. अगर खाना बहुत देर से बाहर रखा था और उससे बदबू भी आ रही है तो उस खाने को मत खाइए. सिर्फ वही खाना दोबारा खाएं जो अच्छे से स्टोर करके रखा गया हो. यह भी पढ़ें - घर में पड़ी लौकी से बनाएं 3 लाजवाब नाश्ते, बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन