Indian State Famous For Ghevar: घेवर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है और आए भी क्यों न घेवर का स्वाद होता ही इतना अच्छा होता है। भारत में घेवर पूरे साल भर खाया जाता है लेकिन सावन के मौसम में इस मिठाई की डिमांड और भी बढ़ जाती है और ग्राहकों की ये डिमांड पूरी करने के लिए हलवाई कई दिन पहले से इसे बनाना शुरू कर देते हैं। वैसे तो ये मिठाई पूरे देश में मिल जाती है लेकिन कई ऐसे राज्य हैं जहां के स्वाद के कारण ये काफी प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं कौन-कौन से राज्य में ये मिठाई प्रसिद्ध है।
राजस्थान
राजस्थान का खाना पूरे देश में काफी प्रसिद्ध है। यहां तक की इस राज्य की मिठाइयां भी लोगों को खूब पसंद आती है और इन्हीं में से एक है घेवर। कहा जाता है कि घेवर की उत्पत्ति राजस्थान के शाही दरबारों से हुई थी। राजस्थान के जयपुर का घेवर अपने स्वाद के लिए देशभर में जाना जाता है।
हरियाणा
राजस्थान के अलावा हरियाणा के पानीपत का भी घेवर काफी फेमस है। अगर आपने पानीपत जिले के समालखा का घेवर नहीं खाया को समझ लिजिए कि आपने कुछ नहीं खाया। भारत के अलग-अलग कोने से लोग घेवर खाने समालखा आते हैं।
ये भी पढ़ें- Sandwich Recipe: फटाफट बनेगा ये पनीर वाला सैंडविच, खाते ही आ जाएगा मुंह में पानी
दिल्ली
घेवर अब देश के हर कोने में मिलने लगा है। दिल्ली का घेवर भी अपने आप में काफी मशहूर है। अगर आप दिल्ली में स्वादिष्ट घेवर खाना चाहते हैं तो पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक, नई दिल्ली के बंगला साहेब मार्ग और कनॉट प्लेस के बंगाली मार्केट का घेवर जरूर ट्राई करें।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में भी बहुत लजीज घेवर बनाया जाता है। यूपी के बागपत में घेवर की एक अलग पहचान है। यहां आपको हर सीजन घेवर मिल जाएगा। घेवर उत्तर-प्रदेश की लोकप्रिय मिठाईयों में से एक है, जिसे लोग हर तीज-त्यौहार में खाना पसंद करते हैं। इन सभी राज्यों के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश का घेवर भी काफी प्रसिद्ध है। आप इन सभी जगहों का घेवर भी खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Instant Breakfast Recipe: नाश्ते में खाना है कुछ हेल्दी, झटपट बनाएं ओट्स दलिया की ये रेसिपी
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
4 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
6 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
7 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
8 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
9 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
10 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
10 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
13 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines