'Cotton City' के नाम से जाना जाता है भारत का ये अनोखा शहर! आप नहीं जानते होंगे नाम

Interesting Facts of India: भारत का हर शहर अपने आप में बड़ा खास है, जिस वजह से उन्हें कुछ विशेष नामों से भी पहचाना जाता है. इसी में आता है भारत का वह शहर जिसे Cotton City के नाम से जाना जाता है. लेकिन इस शहर का क्या नाम है, इसके बारे में अधिकतर भारतीय नहीं जानते हैं.

Mumbai Cotton Capital

भारत का ये मशहूर शहर कहलाता है' Cotton City of India)

आज की आधुनिक और चमकती मुंबई को देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि बॉलीवुड के लिए मशहूर इस शहर की आर्थिक नींव ‘सफेद सोने’ यानी कॉटन पर टिकी थी. ब्रिटिश दौर (British Colonial) में मुंबई भारत की सबसे अहम कपास व्यापारिक केंद्र के रूप में उभरी थी. यहां कॉटन की खरीद, प्रोसेसिंग और निर्यात ने शहर को एक नई पहचान दी. यही कारण है कि मुंबई को आज ‘कॉटन सिटी ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. कपास उद्योग ने न सिर्फ यहां रोजगार पैदा किया, बल्कि शहर की आर्थिक रफ्तार को भी तेज किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटिश काल में शुरू हुआ मुंबई में कॉटन का सफर

रिपोर्ट्स बताते हैं कि ब्रिटिश शासन के दौरान मुंबई में पहली सूती मिलों की स्थापना हुई. इसमें बॉम्बे स्पिनिंग एंड वीविंग कंपनी की शुरुआत ने देश और खासकर बॉम्बे ( आज का मुंबई) का इतिहास बदल दिया. इसके बाद देखते ही देखते दर्जनों टेक्सटाइल मिलें खुलीं, जिन्होंने इस शहर को एक नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई. इन मिलों में कॉटन से सूत और कपड़ा तैयार किया जाता था, जिसे देश और विदेश में भेजा जाता था. अमेरिका और यूरोप तक मुंबई का कपड़ा निर्यात होने लगा, जिससे शहर अंतरराष्ट्रीय व्यापार मानचित्र पर छा गया.

बंदरगाह, रेल और बाजार ने दिया बढ़ावा

मुंबई के ‘कॉटन सिटी’ बनने में इसके बंदरगाह की भूमिका बहुत अहम रही. क्योंकि समुद्री रास्ते से कपास का आयात-निर्यात काफी आसान होता था. इसके साथ ही रेलवे नेटवर्क के विस्तार ने देश के अंदर से कच्चा माल लाने को सरल और तेज बना दिया. मुंबई की भौगोलिक स्थिति, मजबूत व्यापारिक बाजार और अंग्रेजी नीतियों ने कपड़ा उद्योग को तेजी से आगे बढ़ाया. इसका नतीजा ये हुआ कि इस उद्योग में काम करने वाले लाखों मजदूरों को एक अच्छा कमाने का जरिया मिला और शहर का तेजी से शहरीकरण हुआ.

विज्ञापन

भारतीय अर्थव्यवस्था में मुंबई का बड़ा योगदान

कपास और टेक्सटाइल उद्योग ने मुंबई को सिर्फ औद्योगिक शहर नहीं, बल्कि आर्थिक राजधानी बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई. इसी उद्योग से बैंकिंग, बीमा और शेयर बाजार जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिला. हालांकि समय के साथ मिलें बंद हुईं, लेकिन उनका योगदान आज भी मुंबई की पहचान में शामिल है. ‘कॉटन सिटी’ के रूप में मुंबई की यह विरासत भारतीय औद्योगिक इतिहास का एक हिस्सा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ