मकर संक्रांति पर कौन सी खिचड़ी खाई जाती है? यहां जानिए खिचड़ी बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

Makar Sankranti Khichdi: मकर संक्रांति की शाम घरों में खिचड़ी बनाकर खाई जाती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं मकर संक्रांति पर किस दाल की खिचड़ी खाना शुभ मानते हैं? यहां जानिए कैसे तैयार किया जाता है यह खास व्यंजन.

Makar Sankranti Khichdi Recipe

मकर संक्रांति पर कौन सी खिचड़ी खानी चाहिए?

विज्ञापन

Makar Sankranti Khichdi Recipe: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति की विशेष धार्मिक और पारंपरिक मान्यता होती है. फसलों का यह त्योहार उत्तर भारत में मनाया जाता है. इस दिन पतंग उड़ाना और खिचड़ी बनाना 2 ऐसी परंपराएं हैं जो हर साल निभाई जाती हैं. इसीलिए मकर संक्रांति को आम भाषा में खिचड़ी भी कहा जाता है. लोग शाम के समय खासतौर से खिचड़ी बनाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मकर संक्रांति पर किस दाल की खिचड़ी पकाई जाती है? असल में मकर संक्रांति पर साबुत उड़द या छिलके वाली काली उड़द की खिचड़ी (Urad Dal Khichdi) बनती है. यहां जानिए इस खिचड़ी को बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी क्या है.

उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के रेसिपी | Urad Dal Khichdi Recipe For Makar Sankranti

खिचड़ी बनाने की सामग्री

विज्ञापन

चावल – 1 कप
काली उड़द दाल – आधा कप
घी – 2 से 3 बड़े चम्मच

अदरक – 1 इंच कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च – 2 से 3
जीरा – एक चम्मच
हींग, हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सब्जियां – अगर डालना चाहें तो आलू, गोभी या मटर

पानी – 3.5 या 4 कप

विज्ञापन

खिचड़ी बनाने की विधि

  • खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दाल और चावल को धोकर भिगोने के लिए रख दें.
  • आंच पर कुकर चढ़ाएं और घी गर्म करके उसमें जीरा, हींग और कसा हुआ अदरक डाल दें.
  • अब कुकर में दाल, चावल और अगर सब्जियां डालनी हैं तो डाल दें.
  • इसके बाद पानी और नमक डालकर अच्छे से हिलाएं और पकने के लिए कुकर बंद कर दें.
  • खिचड़ी में पानी ज्यादा डलता है इस बात का ध्यान रखें. पतली खिचड़ी बनाने के लिए पानी की मात्रा दाल और चावल से दुगुनी या तीगुनी रखें
  • 2 से 3 सीटी लगाकर खिचड़ी को पकाएं और जब बन जाए तो पूरे परिवार के साथ स्वाद लेकर खाएं.

खिचड़ी सर्व करते हुए ऊपर से देसी घी जरूर डालें. इससे खिचड़ी का स्वाद बढ़ जाता है. साथ में अचार, दही, चोखा या पापड़ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

खिचड़ी खाने के क्या फायदे हैं

खिचड़ी पाचन के लिए बेहद अच्छी होती है. यह नरम होती है और जल्दी पच जाती है. लेकिन, यह सिर्फ मरीज का खाना नहीं है, इसे सुपरफूड कहा जाता है जो सभी की सेहत के लिए अच्छा है. खिचड़ी से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिन के साथ ही गुड फैट्स भी मिलते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ