Independence Day 2026: 15 अगस्त आते ही स्कूल में भी जोर-शोरों से तैयारियां शुरू हो जाती हैं. स्कूल में डांस और म्यूजिक के साथ-साथ भाषण की भी प्रतियोगिता का आयोजन होता है. अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने बच्चे की स्पीच को प्रभावी बनाना चाहते हैं तो उन्हें लंबा भाषण याद करवाने की जरूरत नहीं है. स्पीच को अच्छा बनाने के लिए शब्दों का चुनाव और बोलने का अंदाज ज्यादा मायने रखता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही लाइनों के सुझाव जिन्हें आप अपने बच्चे को उसकी उम्र और क्लास के हिसाब से याद करवा सकते हैं. स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे का यह भाषण सभी को बेहद पसंद आएगा.
यह भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर बनाएं स्वादिष्ट तिरंगा बर्फी! यहां जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे दें भाषण | Independence Day Speech In Hindi
अपने बच्चे की स्पीच की शुरुआत ऐसी लाइन से करवाएं जिससे सबका ध्यान आपके बच्चे पर ही जाए. हर बार जरूरी नहीं कि स्पीच की शुरुआत इसी सिंपल लाइन से की जाए “आदरणीय प्रधानाचार्या…” इसके बजाय आप उसकी शुरुआत किसी सवाल, विचार या देशभक्ति से जुड़ी भावुक लाइन से ही करें. उदाहरण के तौर पर आप ये लाइन यूज कर सकते हैं-
“आज हम सिर्फ आजादी का जश्न मनाने नहीं, बल्कि यह याद करने के लिए भी इकट्ठा हुए हैं कि यह आजादी हमें कितनी कुर्बानियों के बाद मिली है.” इस लाइन के बाद आपका बच्चा अपना परिचय और आगे की स्पीच दे सकता है.
आजादी की कीमत याद दिलाने वाली दमदार लाइनें
अपने बच्चे की स्पीच में ऐसी दमदार लाइनें जरूर ऐड करवाएं जो लोगों को आजादी की कीमत का एहसास कराएं. उसकी स्पीच में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष का जिक्र जरूर ऐड करें. लाइनों का भाव कुछ ऐसा होना चाहिए कि आजादी सिर्फ एक छुट्टी या स्कूल का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लाखों लोगों के संघर्ष का परिणाम है. बच्चों की स्पीच में बहुत लंबे ऐतिहासिक तथ्य या तारीखों को रखने से बचें, खासकर अगर आपका बच्चा छोटा है तो.
देश के जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को दें सम्मान
अपने बच्चे की स्पीच में उन लोगों के प्रति आभार प्रकट करने वाली लाइनें जरूर शामिल करें जिन्होंने देश के लिए खुद की जान कुर्बान कर दी. सैनिकों का जिक्र अपने बच्चे की स्पीच में जरूर करें कि किस तरह वे हम लोगों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए बॉर्डर पर अपनी जान जोखिम में डालते हैं. बच्चों की स्पीच के लिए एक लाइन का उदाहरण “हमारा तिरंगा सिर्फ कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश के सम्मान और बलिदान की पहचान है.”
बच्चों की जिम्मेदारी पर लाइन ऐड करें
बच्चों की 15 अगस्त की स्पीच को सिर्फ इतिहास तक सीमित न रखें, बल्कि उसमें बच्चे की उम्र के हिसाब से बताएं कि देश के प्रति उनकी क्या जिम्मेदारियां हैं – ईमानदारी, अनुशासन, स्वच्छता, पढ़ाई और दूसरों का सम्मान करना. उदाहरण के लिए लाइन “देश को बेहतर बनाने की शुरुआत किसी बड़े काम से नहीं, बल्कि अपनी छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाने से होती है.”
तिरंगे पर भी बोलें
अंत में स्पीच में तिरंगे के तीन रंगों को भी आसान शब्दों में समझाएं. आप केसरिया रंग को साहस और त्याग, सफेद को शांति और हरे को समृद्धि/हरियाली से जोड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Independence Day: 15 अगस्त पर पतंगबाजी के लिए रखें ये जरूरी सामान, नहीं होगी परेशानी
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
11 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
13 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
19 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
20 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
21 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines