स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर बनाएं स्वादिष्ट तिरंगा बर्फी! यहां जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

Tiranga Barfi: 15 अगस्त पर इस बार बाजार की मिठाई की जगह घर पर बनाएं रंग-बिरंगी तिरंगा बर्फी. खोया और पनीर से तैयार होने वाली इस मिठाई की तीन परतें इसे स्वतंत्रता दिवस के लिए खास बनाती हैं. जानें घर पर तिरंगा बर्फी बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी.

Tiranga Barfi Recipe

15 अगस्त पर घर बनाएं स्वादिष्ट तिरंगा बर्फी.

विज्ञापन

Tiranga Barfi Recipe: 15 अगस्त का दिन देशभक्ति में खोने और जश्न मनाने का होता है. ऐसे में लोग घर पर ही तरह-तरह के पकवान बनाते हैं. लेकिन, क्या आप भी 15 अगस्त के मौके पर मिठाई के नाम पर बाजार की मिठाई ले आते हैं? अगर हां, तो इस बार ट्राई करिए तिरंगा बर्फी. सफेद, केसरिया और हरे रंग की परतों वाली ये मिठाई देखने में स्वतंत्रता दिवस की थीम के हिसाब से एकदम फिट बैठती है. इस मिठाई को बिना किसी झंझट के घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं तिरंगा बर्फी बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

यह भी पढ़ें – कभी खाया है झारखंड का शाकाहारी मटन? नॉनवेज से भी महंगी मिलती है यह सब्जी

विज्ञापन

तिरंगा बर्फी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

ताजा खोया (मावा)
पनीर
शक्कर (चीनी)
इलायची पाउडर
खाने वाला रंग- केसरिया और हरा
चांदी का वर्क
घी

बनाने की विधि

  • सबसे पहले ताजा खोया और पनीर लेकर दोनों को कद्दूकस कर लें और फिर इसमें अपने स्वाद के अनुसार चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब एक साफ कड़ाही लेकर उसे मीडियम फ्लेम पर गैस पर रख दें और गर्म होने दें.
  • कड़ाही गर्म होने के बाद उसमें पनीर और खोये का तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें और इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक ये मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
  • जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब समझ जाइए कि यह तैयार हो गया है. फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें और गैस को बंद कर दें.
  • इस तैयार किए गए मिश्रण को तीन भागों में बराबर बांट लीजिए.
  • पहले हिस्से में केसरिया रंग मिला दीजिए, दूसरे में हरा रंग मिलाइए और तीसरे हिस्से को सादा यानी सफेद ही रहने दें.
    अब एक प्लेट या ट्रे लीजिए और इस पर थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लीजिए.
  • उसके बाद प्लेट पर सबसे पहले हरे रंग का मिश्रण रखकर बेलन की मदद से पतली और बराबर परत फैला लीजिए.
  • इसके ऊपर सफेद रंग वाले मिश्रण को रखकर उसे भी फैला लीजिए और अंत में सबसे ऊपर केसरिया रंग का मिश्रण भी ऐसे ही रखकर फैला लीजिए.
  • अब इसके ऊपर चांदी का वर्क लगा दीजिए ताकि ये देखने में और भी खूबसूरत लगे और इसे हल्के हाथों से बेलन से बराबर करके ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
  • ठंडा होने के बाद इसे बर्फी के आकार में काट लीजिए और तैयार है आपकी स्वादिष्ट तिरंगे वाली बर्फी.

यह भी पढ़ें – व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ