Tiranga Barfi Recipe: 15 अगस्त का दिन देशभक्ति में खोने और जश्न मनाने का होता है. ऐसे में लोग घर पर ही तरह-तरह के पकवान बनाते हैं. लेकिन, क्या आप भी 15 अगस्त के मौके पर मिठाई के नाम पर बाजार की मिठाई ले आते हैं? अगर हां, तो इस बार ट्राई करिए तिरंगा बर्फी. सफेद, केसरिया और हरे रंग की परतों वाली ये मिठाई देखने में स्वतंत्रता दिवस की थीम के हिसाब से एकदम फिट बैठती है. इस मिठाई को बिना किसी झंझट के घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं तिरंगा बर्फी बनाने की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.
यह भी पढ़ें – कभी खाया है झारखंड का शाकाहारी मटन? नॉनवेज से भी महंगी मिलती है यह सब्जी
तिरंगा बर्फी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
ताजा खोया (मावा)
पनीर
शक्कर (चीनी)
इलायची पाउडर
खाने वाला रंग- केसरिया और हरा
चांदी का वर्क
घी
बनाने की विधि
- सबसे पहले ताजा खोया और पनीर लेकर दोनों को कद्दूकस कर लें और फिर इसमें अपने स्वाद के अनुसार चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब एक साफ कड़ाही लेकर उसे मीडियम फ्लेम पर गैस पर रख दें और गर्म होने दें.
- कड़ाही गर्म होने के बाद उसमें पनीर और खोये का तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें और इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक ये मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
- जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब समझ जाइए कि यह तैयार हो गया है. फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें और गैस को बंद कर दें.
- इस तैयार किए गए मिश्रण को तीन भागों में बराबर बांट लीजिए.
- पहले हिस्से में केसरिया रंग मिला दीजिए, दूसरे में हरा रंग मिलाइए और तीसरे हिस्से को सादा यानी सफेद ही रहने दें.
अब एक प्लेट या ट्रे लीजिए और इस पर थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लीजिए. - उसके बाद प्लेट पर सबसे पहले हरे रंग का मिश्रण रखकर बेलन की मदद से पतली और बराबर परत फैला लीजिए.
- इसके ऊपर सफेद रंग वाले मिश्रण को रखकर उसे भी फैला लीजिए और अंत में सबसे ऊपर केसरिया रंग का मिश्रण भी ऐसे ही रखकर फैला लीजिए.
- अब इसके ऊपर चांदी का वर्क लगा दीजिए ताकि ये देखने में और भी खूबसूरत लगे और इसे हल्के हाथों से बेलन से बराबर करके ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
- ठंडा होने के बाद इसे बर्फी के आकार में काट लीजिए और तैयार है आपकी स्वादिष्ट तिरंगे वाली बर्फी.
यह भी पढ़ें – व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला
संबंधित खबरें
वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
2 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
16 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
19 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
22 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines