15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंगों से खुद को सजाने का ट्रेंड काफी पसंद किया जाता है. खासकर बच्चे के चेहरे पर केसरिया, सफेद और हरे रंग से तिरंगा फेस पेंट या मेकअप करना पसंद करते हैं. कुछ महिलाएं भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनती हैं. हालांकि, चेहरे पर कोई भी रंग लगाने से पहले अपनी स्किन पर ध्यान दें. कई बार ध्यान न देने पर इंफेक्शन हो सकता है. बेहतर होगा कि आप अच्छे प्रोडक्टस का इस्तेमाल करें, जिसे स्किन का ग्लो बरकरार रहे और जश्न में कोई कमी न रहे.
इसे भी पढ़ें- सावन के सोमवार पर बनाएं ये 5 सात्विक व्यंजन, स्वाद के साथ व्रत रखने वालों के लिए भी है खास
तिरंगा मेकअप करने से पहले इन बातों पर दें ध्यान | Tiranga Makeup Tips For Women
चेहरे पर कोई भी रंग सीधे न लगाएं
तिरंगा फेस पेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले हर रंग को चेहरे पर लगाने के लिए अच्छा नहीं माना जाता. पोस्टर कलर, फैब्रिक कलर, ऑयल पेंट या आर्ट एंड क्राफ्ट के दूसरे रंगों को चेहरे पर लगाने से बचें. इनका इस्तेमाल स्किन के लिए नहीं, इसलिए अच्छे मेकअप का इस्तेमाल करें.
बिना पैच टेस्ट के शुरुआत न करें
नया मेकअप या फेस पेंट इस्तेमाल करने से पहले छोटा सा पैच टेस्ट करना बेहतर होता है. प्रोडक्ट को स्किन के किसी छोटे हिस्से पर लगाकर देखें. अगर वहां जलन, खुजली, लालिमा या सूजन जैसी समस्या महसूस हो तो उसे चेहरे पर इस्तेमाल न करें.
आंखों से कलर दूर रखें
तिरंगा मेकअप में आंखों के आसपास डिजाइन बनाना अच्छा लग सकता है, लेकिन ये आंखों के लिए अच्छा नहीं है. आंखों के बेहद करीब या आंख के अंदर रंग जाने का खतरा रहता है. इससे जलन और आंखों में पानी आने जैसी परेशानी हो सकती है.
कट या पिंपल वाली जगह पर फेस पेंट न लगाएं
अगर चेहरे पर कट, खरोंच, खुले घाव या फटे हुए पिंपल हैं तो उस हिस्से पर फेस पेंट लगाने से बचें. ऐसे स्थानों पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लगाने से जलन बढ़ सकती है और स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है.
मेकअप को लंबे समय तक चेहरे पर लगाए न रखें
स्वतंत्रता दिवस की तस्वीरों के लिए मेकअप करना ठीक है, लेकिन इसे पूरे दिन या रात भर चेहरे पर छोड़ना सही नहीं है. प्रोग्राम खत्म होते ही मेकअप हटा दें और चेहरे पर ग्लो के लिए मॉइश्चराइजर लगाएं. नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
2 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
5 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines