स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) 15 अगस्त अब बस कुछ ही दिन दूर है, जिसमें पूरा भारत देश आजादी के जश्न मनाएगा और घर-घर में लोग आजादी के दिन को याद करें. इस दिन टीवी, फोन हर जगह देशभक्ति से जुड़ी चीजें दिखाई देती हैं, जिसको देख अंदर से गर्व सा महसूस होता है. लेकिन वहीं कई लोग इस दिन का जश्न पतंग उड़ाकर मनाते हैं. 15 अगस्त से कुछ दिन पहले से ही आसमान में रंग-बिरंगी पतंगे दिखने लग जाती है और 15 अगस्त के दिन पूरा आसमान पतंगों से भर जाता है. लेकिन इस जश्न के बीच कुछ सावधानियां रखनी भी जरूरी है, ताकि आपका ये मजा आपको किसी बड़ी परेशानी में न धकेल दे.
यह भी पढ़ें: सांवली स्किन टोन पर कौन से रंग के कपड़े अच्छे लगते हैं? ये 5 कलर पहनते ही निखर जाएगा
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आप भी 15 अगस्त के दिन दोस्तों व परिवार के साथ पतंग उड़ाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा. अगर आप स्टोरी में बताई गई, चीजों को नजरअंदाज करते हैं, तो हो सकता है कि बाद में आप बड़ी दिक्कत का शिकार हो जाएं या फिर आपके कारण कोई किसी और को परेशानी हो.
सुरक्षित जगह पर उड़ाए पतंग
पतंग उड़ाते समय सबसे पहले जरूरी है कि आप ऐसी जगह का चुनाव करें, तो काफी सुरक्षित हो और खुली हुई हो. अगर आपके घर के पास बिजली की तारें या ट्रांसफॉर्मर है, तो वहां पतंग उड़ाने से बचें. इसके साथ ही, ऐसी जगह चुने जो भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर हो, किसी चालू सड़के के पास न हो और ऐसी भी न हो कि गिरने का डर बना रहे.
तेज मांझे के इस्तेमाल से बचे
कई लोग ज्यादा पतंग काटने के चक्कर में मार्केट से ऐसा मांझा खरीदते हैं, जो बहुत तेज हो, हालांकि, ऐसे मांझों की बक्री पर रोक भी लागू है. अगर आपको कहीं ऐसा मांझा मिले, तो तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत करें और इस मांझे के इस्तेमाल से बेच. इनके इस्तेमाल से हाट कटने, पक्षियों और सड़क पर बाइक चलाते लोगों की गर्दन पर गहरा घाव बना सकता है.
बच्चों को अपने साथ रखें
अगर आप बच्चों के साथ पतंग उड़ाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको चाहिए कि उनकी सुरक्षा का ख्याल रखें. छोटे बच्चों को अकेले पतंग उड़ाने न दें, क्योंकि उनकी नादनी उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है. साथ ही, छत के किनारे न जाने दें और अगर छत पर दीवार नहीं है, तो उन्हें ऊपर लेकर ही न जाए. साथ ही, बच्चों को पतंग उड़ाने से पहले हाथों में दस्ताने पहनाएं, ताकि हाथ न कटे.
पर्यावरण और जानवरों का भी ख्याल रखें
पतंग उड़ाते समय ध्यान रखें कि आसमान और पर्यावरण सिर्फ आपका नहीं, बल्कि इसमें कई ऐसे पक्षी व जानवर रहते हैं, जिनको इससे परेशान हो सकती है. खासतौर से कांच का मांझे से बचे, इससे पक्षियों को उड़ने में परेशानी हो सकती है. प्लास्टिक की पतंग के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है. मांझे और डोर को सड़क पर न फेंके, इससे कुत्ते, व बिल्ली को चोट लग सकती है.
नियमों और फर्स्ट एड का भी ध्यान रखें
पतंग उड़ते समय अपने साथ फर्स्ट एड किट भी रखें, ताकि अगर किसी तरह की चोट या कट लग जाए, तो तुरंत उसमें रखी एंटीसेप्टिक क्रीम लगाया जा सके. साथ ही, अगर आपके एरिया में पतंग उड़ाने को लेकर प्रशासन द्वारा किसी तरह की पाबंदी लागू है, तो उसका ख्याल रखें और कानून के खिलाफ कोई अमल न करें. नियमों को नजरअंदाज करना बड़ी कार्रवाई में फंसा सकती है.
यह भी पढ़ें: घर के पास लगाएं ये 4 पौधे, सांपों को पसंद नहीं आती इनकी खुशबू! बारिश में आएंगे बेहद काम
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
13 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
16 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
19 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
23 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines