सांवली स्किन टोन पर कौन से रंग के कपड़े अच्छे लगते हैं? ये 5 कलर पहनते ही निखर जाएगा आपका लुक

क्या आपके स्किन टोन भी सांवला है और आपको कपड़े खरीदते वक्त समझ नहीं आता है, कि कौन से रंग का कपड़ा आप सही लगेगा? इस स्टोरी में हम आपको 5 कलर बताएंगे, जो सांवली स्किन टोन पर अच्छी लगती है.

Best Clothes Colors For Dusky Skin Tone
1 / 7

अक्सर लोगों कपड़े खरीदते वक्त परेशानी होती है कि उनकी सांवली स्किन टोन पर कौन से रंग का कपड़ा सूट करेगा? ऐसे में वह लोग दुकाने बदलते रह जाते हैं और कई बार गलत रंग का कपड़ा खरीद लेते हैं, जिस कारण उन्हें बाद में वह कपड़ा अच्छा नहीं लगता. अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो आइए आपको बताते हैं कौन से कलर आपके लिए बेस्ट रहेंगे?  

विज्ञापन

अक्सर लोग उलझन में फंस जाते

अक्सर लोग उलझन में फंस जाते2 / 7

कई लोग कपड़ों के रंग चुनते समय यह सोचकर उलझन में पड़ जाते हैं कि उनके सांवले स्किन टोन पर कौन-से रंग सबसे अच्छे लगेंगे, ताकि वह बहुत अच्छे दिखें और लोग उनकी तारीफ भी करें. आपको मालूम होना चाहिए कि एक सही रंग आपके स्किन टोन को निखार सकता है.

विज्ञापन

सफेद रंग

सफेद रंग3 / 7

अगर आपका स्किन टोन भी सांवला है, तो आप पर सफेद रंग के कपड़े काफी अच्छी लग सकते हैं. आप सफेद शर्ट, कुर्ता या ड्रेस पहन सकते हैं, यह स्टाइलिश और क्लासिक लुक देंगी.

मस्टर्ड येल

मस्टर्ड येल4 / 7

मस्टर्ड येलो या गहरा पीला रंग भी सांवली स्किन पर काफी जचता है और आप इस डेली पहन सकते हैं.

विज्ञापन

मैजेंटा रंग

मैजेंटा रंग5 / 7

मैजेंटा रंग भी सांवली स्किन पर काफी अच्छे से निखर के आता है. यह चेहरे पर एक खास चमक लाता है और पूरे लुक को और बेहतर बनाता है. आप किसी पार्टी आदि में या आम दिनों में भी इस रंग के कपड़ों को पहन सकते हैं.

नीला रंग

नीला रंग 6 / 7

सांवली त्वचा पर नीला रंग भी काफी निखरता है और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. इस रंग की खास बात ये है कि इसे पहनने के बाद आपका लुक काफी एलिगेंट और स्टाइलिश लगेगा. अगर आप पुरुष है, तो नीला टी शर्ट या कुर्ता पहन सकते हैं, वहीं महिलाओं में साड़ी, कुर्ती काफी खूबसूरत लगेगी.

विज्ञापन

एमराल्ड ग्रीन

एमराल्ड ग्रीन 7 / 7

अगर आप शादी, ऑफिस पार्टी या किसी त्योहार में सबसे अलग और क्लासी लुक में नजर आना चाहते हैं, तो आप एमराल्ड ग्रीन रंग के कपड़े पहन सकते हैं. (Image: Pexels/AI) यह भी पढ़ें: मानसून में और भी खूबसूरत लगते हैं ये 5 ‘हिडन जेम’; इन जगहों के नजारे देख घर बसाने का कर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन