Imli Khajur Chutney Recipe: कई बार ब्रेकफास्ट बोरिंग लगने की वजह से बच्चा अपनी पूरा टिफिन ऐसे ही छोड़ देता है. सैंडविच तो पूरा छोड़ देता है, क्योंकि इसका स्वाद एक वक्त के बाद बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में अगर आप भी वही बोरिंग ब्रेकफास्ट करके बोर हो चुके हैं तो अब वक्त है कुछ नया ट्राई किया जाए. अपने बोरिंग खाने को मजेदार बनाने के लिए शेफ पंकज के द्वारा बताई गई इमली और खजूर की चटनी रेसिपी को फॉलो किया जा सकता है. आप सैंडविच का स्वाद बढ़ाने के लिए इसके साथ इमली और खजूर की चटनी सर्व कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह चटनी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आती है. आइए जानते हैं मशहूर शेफ शेफ पंकज भदौरिया से इस स्वादिष्ट चटनी की आसान रेसिपी.
इसे भी पढ़ें- Skin Care Tips: चेहरे की डार्कनेस दूर करने के लगाएं ये मौसमी फल, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन
खजूर-इमली चटनी की रेसिपी
सामग्री
- गुड़- आधा कप
- खजूर- 1 कप
- पानी- 2 कप
- इमली का गूदा- आधा कप
- जीरा पाउडर- आधा चम्मच
- लाला मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- काला नमक- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले खजूर को थोड़े गुनगुने पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें, ताकि वे नरम हो जाएं.
- अगर आप सूखी इमली ले रहे हैं तो उसे भी पानी में भिगोकर उसका गूदा निकाल लें.
- अब एक पैन में खजूर, इमली का गूदा और पानी डालकर मध्यम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं.
- मिश्रण को ठंडा होने दें, फिर मिक्सर में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
- अब इस पेस्ट को फिर से पैन में डालें और इसमें गुड़, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और साधारण नमक डालें.
- इसे 5 मिनट तक पकाएं जब तक चटनी गाढ़ी ना हो जाए. बस आपकी चटनी बनकर तैयार है जिसे सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं स्वादिष्ट एग चीज सैंडविच, मिनटों में मिलेगा हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट
संबंधित खबरें
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
32 mins agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
3 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
17 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
21 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines