News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bedtime Hygiene: आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को बस दिनभर की थकान के बाद घर पहुंचकर बेड पर आराम करने की जल्दी होती है. बहुत से लोग तो ऐसे हैं जो थकान की वजह से पहुंचते ही बेड पर पसर जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बाहर से आकर सीधा बिस्तर पर लेटना कितना खतरनाक हो सकता है? जिन कपड़ों को आप पूरा दिन पहने रहते हैं बाजार जाते हैं, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं, मेट्रो में सफर करते हैं उन्हीं कपड़ों को पहने हुए ही आप बिस्तर पर लेट जाते हैं. ये आपकी सेहत (Health) के लिए कितना हानिकारक हो सकता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए क्यों और किस हद तक खराब है.
ऐसे बहुत से लोग हैं जो ऑफिस या बाहर कहीं से आते ही बिस्तर पर लेट जाते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आज से ही यह गलती करना बंद कर दें. ऐसा माना जाता है कि बाहर पहने गए कपड़े घर के मुकाबले काफी ज्यादा गंदे होते हैं. बाहर की धूल, मिट्टी और बैक्टीरिया (Bacteria) आपके कपड़ों से चिपक जाते हैं, जो इतने छोटे होते हैं कि हमें दिखाई नहीं देते. इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.
अगर आप घर आते ही बेड पर लेटने की बजाय कपड़े बदलकर और साफ घर के कपड़े पहनकर लेटते हैं तो इससे आपको सेहत से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं होगी. इसके साथ ही आप बैक्टीरिया और एलर्जी (Allergy) जैसी समस्याओं से भी बचे रहेंगे.
ये भी पढ़ें- नॉन स्टिक पैन को कितने दिन में बदल देना चाहिए? जानिए क्या किचन यूटेनसिल्स की भी होती है एक्सपायरी डेट
ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बाहरी हवा, धूल-मिट्टी से एलर्जी होती है या जिनकी त्वचा (Skin) बहुत सेंसिटिव होती है. इसके अलावा वे लोग जो पहले से बीमार हैं या जिनका स्वास्थ्य कमजोर है उन्हें और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. लेकिन खुद की सुरक्षा के लिए हर किसी को बाहरी कपड़े पहनकर बिस्तर पर लेटने से बचना चाहिए.
अगर आप अपने जीवन में इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनाते हैं तो इससे आपकी सेहत को काफी फायदा मिलेगा। ये आसान सी बातें आपके शरीर को बैक्टीरिया और एलर्जी से बचाने में मदद कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं कर रहे शर्मा जी के बेटे से अपने बच्चे को कंपेयर? जान लीजिए क्या हो सकता है असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।