Stress Reducing Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस और एंग्जाइटी होना बहुत कॉमन है। हर दूसरा व्यक्ति कहीं न कहीं इस प्रॉब्लम से परेशान है। हर व्यक्ति स्ट्रेस में अलग अलग तरीके से पेश आता है। कोई स्ट्रेस होने पर शांत हो जाता है तो कोई इसमें खाना खाना बंद कर देता है। वहीं कुछ ऐसे व्यक्ति भी होते हैं जिन्हें तनाव में ज्यादा भूख लगने लगती है। वो बहुत ज्यादा खाना खाने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि तनाव में ज्यादा भूख क्यों लगती है।
एक्सपर्ट गायत्री अरविंद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया। उस वीडियो में उन्होंने स्ट्रेस में ज्यादा भूख लगने के कारण बताए साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि तनाव के दौरान ज्यादा खाने से आपके शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें- कहीं आपकी आंतें तो नहीं हो गई हैं कमजोर, इन 5 संकेतों से पहचाने
स्ट्रेस में ज्यादा भूख लगने का कारण
जब एक व्यक्ति तनाव में होता है तो उसके शरीर को लगता है कि वो खतरे में है, इस दौरान उसके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होने लगता है। ये एक स्ट्रेस हार्मोन है। ये हार्मोन शरीर को एनर्जी देता है ताकी शरीर तनाव से डील कर सके और स्ट्रेस से डील करते समय कुछ एनर्जी का लॉस भी होता है जिसकी वजह से आपको भूख लगने लगती है।
साथ ही स्ट्रेस के दौरान व्यक्ति के शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन कम रिलीज होने लगता है जिसकी वजह से उन्हें बुरा फील होता है और जब एक व्यक्ति खाना खाता है तो उसको अच्छा महसूस होता है। जिस वजह से सेरोटोनिन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। इसलिए अक्सर लोग स्ट्रेस में ज्यादा खाना खाते हैं।
इतना ही नहीं एक्सपर्ट गायत्री अरविंद बताती हैं कि स्ट्रेस में लोग ज्यादातर फैटी फूड और मीठा खाना पसंद करते हैं जैसे पिज्जा, बर्गर, चॉकलेट आदि। ऐसा इसलिए क्योंकि चॉकलेट में मैग्नीशियम मौजूद होता है जो स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- Periods Physical Relationship: क्या पीरियड्स के दौरान बना सकते हैं संबंध?
संबंधित खबरें
कभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
6 mins agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
52 mins agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
2 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
4 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
4 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
7 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
22 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
22 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines