---विज्ञापन---

भारी झुमके से कानों में होने लगता है दर्द? आजमाएं ये आसान ट्रिक, त्योहार के दिन नहीं बिगड़ेगा लुक

Heavy Jhumka Wearing Tips: साड़ी या सूट जैसे कपड़ों के साथ वैसे भी हैवी इयररिंग्स या झुमके पहने जाते हैं, लेकिन पूरे दिन पहनने की वजह से कान में दर्द होने लगता है. अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. 

---विज्ञापन---

त्योहारों का सीजन चल रहा है… अभी रक्षाबंधन जैसे से निपटे हैं तो अब 4 सितंबर को जन्ममाष्टी आ रही है. इस दिन भी महिलाएं खासतौर से पारंपरिक कपड़े पहनकर पूजा-पाठ करती हैं. इससे पहले अच्छे से तैयार होती हैं और इयररिंग्स से लेकर मेकअप पर भी खास ध्यान देते हैं. साड़ी, सूट या लहंगा के साथ न सिर्फ बड़े और हैवी झुमके काफी अच्छे लगते हैं. यह देखने में जितने सुंदर लगते हैं, उतना ही परेशानी के साथ पहने जाते हैं. कुछ देर बाद कानों में खिंचाव, दर्द या भारीपन महसूस होने लगता है. कई बार लगातार वजन से कान की पियर्सिंग के आसपास भी परेशानी हो सकती है. कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप झुमकों का वजन कानों पर कम महसूस कर सकती हैं और त्योहार के दिन लंबे समय तक इन्हें आराम से पहन सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- चेहरे और त्वचा पर चाहिए नेचुरल निखार तो सिर्फ 2 चीजों से बनाएं हर्बल साबुन, स्किन ग्लो करने लगेगी 

---विज्ञापन---

इयररिंग सपोर्ट पैच का करें इस्तेमाल 

अगर आपके झुमके काफी भारी हैं तो इयररिंग सपोर्ट करने वाली चीजें वियर करें. इसे कान के पीछे या इयरलोब के आसपास लगाकर झुमके पहने जाते हैं. इससे झुमके का खिंचाव कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है. त्योहार या किसी खास फंक्शन के लिए यह एक आसान ऑप्शन हो सकता है, खासकर जब आप लंबे समय तक हैवी झुमके पहनने वाली हों. 

इयररिंग स्टॉपर्स इस्तेमाल करें

भारी चीजों के लिए स्टॉपर्स का इस्तेमाल किया जाता है. आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ये झुमके के वजन को थोड़ा बड़े हिस्से में फैलाने में मदद करते हैं. इससे कान के एक छोटे हिस्से पर पड़ने वाला खिंचाव कम हो सकता है. आपको मार्केट में बड़े और चौड़े बैकिंग वाले इयररिंग के स्टॉपर्स आसानी से मिल जाएंगे. आप भी अपने बजट के हिसाब से उन्हें खरीद सकते हैं. 

---विज्ञापन---

लगातार न पहनें इयररिंग्स 

त्योहार के दिन झुमके पहनकर कई घंटों तक लगातार घूमना या डांस करना हो सकता है. ऐसे में अगर कानों में खिंचाव महसूस होने लगे तो कुछ देर के लिए झुमके उतार दें. कानों को आराम देने से परेशानी बढ़ने से बच सकती है. अगर किसी फंक्शन में लंबे समय तक रहना है तो घर से निकलने से पहले ही कुछ समय के लिए झुमके पहनकर देख लें. 

मेडिकल टेप का करें इस्तेमाल

कई बार लगातार हैवी इयररिंग्स पहनने से कान का छेद बड़ा होने या उसमें दर्द होने का खतरा ज्यादा रहता है. अगर आपको भी इस बात का डर है कि हैवी इयररिंग पहनने से छेद बड़ा या उसमें दर्द हो सकता है तो मेडिकल टेप का इस्तेमाल करें. इसे आप कान के पीछे छेद वाले हिस्से पर चिपका सकते हैं.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी की पूजा में बनाएं पारंपरिक धनिया पंजीरी, नोट कर लें स्वादिष्ट बनाने का आसान तरीका  

First published on: Sep 02, 2026 01:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola