महिला हो या फिर पुरुष… हर किसी के वार्डरोब में जींस जरूर होती है. सफेद, काली या फिर डेनिम की जींस… तो हर वार्डरोब में मिलेगी, लेकिन ज्यादातर लोग काली जींस पहनना पसंद करते हैं. ब्लैक जींस को कैजुअल से लेकर स्मार्ट और स्टाइलिश लुक पाने के लिए भी पहना जा सकता है. हालांकि, ज्यादातर लोग इसे सिर्फ टी शर्ट के साथ ही पहनते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो स्टाइल में बदलाव कर सकते हैं. इससे काली जींस को अलग-अलग लुक दिया जा सकता है. आप कुर्ती या फिर दूसरी चीजों के साथ वियर कर सकते हैं. स्टाइलिंग टिप्स जानने के लिए इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं, जिन्हें जींस वियर करते वक्त अपनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- BRICS में विदेशी मेहमानों को परोसे जाने वाले कश्मीरी शाही पुलाव घर पर कैसे बनाएं? जानें आसान रेसिपी
काली जींस को कुर्ती के साथ करें वियर
आप ब्लैक जींस को शॉर्ट कुर्ती या फिर लॉन्ग कुर्ती के साथ पहन सकते हैं. यह आपको इंडो वेस्टर्न लुक मिल सकता है. कुर्ती के कई डिजाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे. आप चिकनकारी कुर्ती, शॉर्ट कुर्ती, फ्रंट स्लिट कुर्ती या लॉन्ग कुर्ती को सेलेक्ट कर सकते हैं. रंग जो पसंद हो वो लिया जा सकता है, वरना ब्लैक जींस के साथ हर तरह का रंग अच्छा लगेगा.
व्हाइट शर्ट के साथ बनाएं क्लासी लुक
ब्लैक जींस व्हाइट शर्ट का कॉम्बिनेशन कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होता. ऑफिस, डिनर या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए यह लुक काफी अच्छा ऑप्शन है. आप शर्ट को अंदर तक सकते हैं और बेल्ट और लोफर्स पहन सकते हैं. इससे लुक सिंपल होने के साथ-साथ एलिगेंट भी लगेगा. बाकी शर्ट जितनी ढीली रहेगी, उतनी ही अच्छी लगेगी. आप इसके साथ अपने लुक बिल्कुल सिंपल रख सकते हैं.
ब्लेजर के साथ पाएं स्मार्ट लुक
अगर आप ब्लैक जींस को थोड़ा फॉर्मल टच देना चाहते हैं तो इसके साथ ब्लेजर पहनें. अंदर प्लेन टॉप, शर्ट या टर्टलनेक पहना जा सकता है. ब्लैक जींस के साथ न्यूट्रल या अर्थी टोन का ब्लेजर अच्छा लगेगा. इस लुक के साथ हील्स या लोफर्स पहनकर आउटफिट को और स्मार्ट बना सकते हैं. हालांकि, रंग के साथ थोड़ा बदलाव किया जा सकता है.
क्रॉप टॉप के साथ पार्टी लुक
पार्टी या नाइट आउट के लिए ब्लैक जींस के साथ क्रॉप टॉप या शिमरी टॉप पहन सकते हैं. इसके साथ हील्स, स्टेटमेंट इयररिंग्स और छोटा हैंडबैग कैरी करें. हाई-वेस्ट ब्लैक जींस इस तरह के लुक को और बेहतर बना सकते हैं. इस दौरान अच्छी क्वालिटी के शूज या पार्टी के लिए अपना लुक चेंज कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Blouse Fitting Tips: ढीला हो गया है ब्लाउज? मिनटों में करें फिट, काम आएंगी ये आसान ट्रिक्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
10 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
14 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
18 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
20 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines