BRICS में विदेशी मेहमानों को परोसे जाने वाले कश्मीरी शाही पुलाव घर पर कैसे बनाएं? जानें आसान रेसिपी

अगर आप कुछ डिफरेंस ट्राई करना चाहते हैं तो घर पर कश्मीरी पुलाव तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी, बस सही तरीका आपको पता होना चाहिए. 

Kashmiri pulao

घर पर कश्मीरी पुलाव कैसे बनाएं. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

BRICS Summit 2026: भारत में 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों के लिए तैयार किए जा रहे खास मेन्यू में भारत के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के पारंपरिक स्वादों को जगह दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेन्यू में कश्मीरी पुलाव भी शामिल है. इसके अलावा, मेन्यू में अवधी कबाब, हैदराबादी बिरयानी, अलग-अलग क्षेत्रीय थालियां और मिलेट्स से बनी डिशेज को भी जगह दी गई है. कश्मीरी पुलाव अपनी खुशबू, हल्के मीठे स्वाद और ड्राई फ्रूट्स से बाकी पुलाव से थोड़ा अलग होता है. इसमें तेज मसालों की जगह केसर, इलायची, दालचीनी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि यह डिश देखने में भी शाही लगती है और स्वाद में भी खास होती है. अगर आप भी घर पर BRICS मेन्यू से प्रेरित कश्मीरी शाही पुलाव बनाना चाहते हैं तो इसे बहुत आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- खाना खाते हुए मुंह में जलन क्यों होती है? सर्जन ने बताए सामान्य और गंभीर कारण

विज्ञापन

कश्मीरी पुलाव की रेसिपी 

सामग्री

  • 1 कप- बासमती चावल
  • 2 कप- पानी
  • 1 बड़ा चम्मच- घी
  • 10- बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच- किशमिश
  • 1 छोटा- सेब या अनार के दाने
  • 10- केसर के धागे
  • 2 बड़े चम्मच- गुनगुना दूध
  • नमक- स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच- चीनी
  • 1 छोटा टुकड़ा- दालचीनी
  • 2- हरी इलायची
  • 2- लौंग
  • 1- तेजपत्ता
  • 10- काजू

विधि 

  • सबसे पहले बासमती चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इससे चावल लंबे और खिले-खिले बनते हैं. 
  • गुनगुने दूध में केसर के धागे डालकर कुछ देर के लिए रख दें. इससे केसर का रंग और खुशबू अच्छी तरह निकल आएगी. 
  • एक पैन में घी गर्म करें. इसमें दालचीनी, इलायची, लौंग और तेजपत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें. मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें भीगे हुए चावल डालें. 
  • चावल में पानी और स्वादानुसार नमक डालकर ढक दें. हल्की आंच पर चावल को पकने दें. चावल थोड़े से कच्चे रह जाने के बाद इसमें केसर वाला दूध डाल दें. 
  • एक अलग पैन में थोड़े घी में काजू, बादाम और किशमिश को हल्का भून लें. इन्हें तैयार पुलाव के ऊपर डालें. कश्मीरी पुलाव की खासियत इसका फ्रूटी और हल्का मीठा स्वाद भी है. 
  • इसलिए ऊपर से अनार के दाने या सेब के छोटे टुकड़े डाल सकते हैं. चाहें तो थोड़ी चीनी भी डाल सकते हैं. पुलाव को 5 मिनट ढककर रखने के बाद कांटे की मदद से हल्के हाथ से चलाएं. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- हर 30-60 मिनट में उठना क्यों जरूरी? लंबे समय तक बैठने पर शरीर में क्या होता है, NIH की रिसर्च से जानिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ