Black Jeans को सिर्फ टी-शर्ट के साथ नहीं, इन तरीकों से करें स्टाइल और पाएं स्टाइलिश लुक

Black Jeans Wearing Tips: आज हम आपको बताएंगे कि कैसे ब्लैक जींस को कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है. आप इसे सिर्फ टी शर्ट के साथ नहीं बल्कि कुर्ते या टॉप के साथ स्टाइल कर सकते हैं. 

Black Jeans Wearing Tips

काली जींस को कुर्ती के साथ करें वियर. Image Credit- Gemini

विज्ञापन

महिला हो या फिर पुरुष… हर किसी के वार्डरोब में जींस जरूर होती है. सफेद, काली या फिर डेनिम की जींस… तो हर वार्डरोब में मिलेगी, लेकिन ज्यादातर लोग काली जींस पहनना पसंद करते हैं. ब्लैक जींस को कैजुअल से लेकर स्मार्ट और स्टाइलिश लुक पाने के लिए भी पहना जा सकता है. हालांकि, ज्यादातर लोग इसे सिर्फ टी शर्ट के साथ ही पहनते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो स्टाइल में बदलाव कर सकते हैं. इससे काली जींस को अलग-अलग लुक दिया जा सकता है. आप कुर्ती या फिर दूसरी चीजों के साथ वियर कर सकते हैं. स्टाइलिंग टिप्स जानने के लिए इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं, जिन्हें जींस वियर करते वक्त अपनाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- BRICS में विदेशी मेहमानों को परोसे जाने वाले कश्मीरी शाही पुलाव घर पर कैसे बनाएं? जानें आसान रेसिपी

विज्ञापन

काली जींस को कुर्ती के साथ करें वियर 

आप ब्लैक जींस को शॉर्ट कुर्ती या फिर लॉन्ग कुर्ती के साथ पहन सकते हैं. यह आपको इंडो वेस्टर्न लुक मिल सकता है. कुर्ती के कई डिजाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे. आप चिकनकारी कुर्ती, शॉर्ट कुर्ती, फ्रंट स्लिट कुर्ती या लॉन्ग कुर्ती को सेलेक्ट कर सकते हैं. रंग जो पसंद हो वो लिया जा सकता है, वरना ब्लैक जींस के साथ हर तरह का रंग अच्छा लगेगा. 

व्हाइट शर्ट के साथ बनाएं क्लासी लुक

ब्लैक जींस व्हाइट शर्ट का कॉम्बिनेशन कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होता. ऑफिस, डिनर या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए यह लुक काफी अच्छा ऑप्शन है. आप शर्ट को अंदर तक सकते हैं और बेल्ट और लोफर्स पहन सकते हैं. इससे लुक सिंपल होने के साथ-साथ एलिगेंट भी लगेगा. बाकी शर्ट जितनी ढीली रहेगी, उतनी ही अच्छी लगेगी. आप इसके साथ अपने लुक बिल्कुल सिंपल रख सकते हैं. 

ब्लेजर के साथ पाएं स्मार्ट लुक

अगर आप ब्लैक जींस को थोड़ा फॉर्मल टच देना चाहते हैं तो इसके साथ ब्लेजर पहनें. अंदर प्लेन टॉप, शर्ट या टर्टलनेक पहना जा सकता है. ब्लैक जींस के साथ न्यूट्रल या अर्थी टोन का ब्लेजर अच्छा लगेगा. इस लुक के साथ हील्स या लोफर्स पहनकर आउटफिट को और स्मार्ट बना सकते हैं. हालांकि, रंग के साथ थोड़ा बदलाव किया जा सकता है. 

विज्ञापन

क्रॉप टॉप के साथ पार्टी लुक

पार्टी या नाइट आउट के लिए ब्लैक जींस के साथ क्रॉप टॉप या शिमरी टॉप पहन सकते हैं. इसके साथ हील्स, स्टेटमेंट इयररिंग्स और छोटा हैंडबैग कैरी करें. हाई-वेस्ट ब्लैक जींस इस तरह के लुक को और बेहतर बना सकते हैं. इस दौरान अच्छी क्वालिटी के शूज या पार्टी के लिए अपना लुक चेंज कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ