Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा की पूजा से पहले ऐसे चमकाएं तांबे के बर्तन, घर की चीजों से करें सफाई

Copper Thali Cleaning Tips: तांबे या चांदी के बर्तन रखे-रखे गंदे हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपके भी पूजा थाली काली हो गई है तो इस लेख में बताई गई चीजों की मदद से बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं.

Ganesh Chaturthi 2026

तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए क्या करें? Image Credit- Gemini

विज्ञापन

Puja Utensils Cleaning Tips: गणेश चतुर्थी के मौके पर घर में बप्पा की स्थापना से पहले पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस बार यह उत्सव 14 सितंबर से शुरु हो रहा है. कोई कहीं जाने का प्लान बनाता है तो कोई घर में ही बप्पा का भव्य स्वागत करता है. वहीं, कुछ लोग घर में ही बप्पा को बनाना पसंद करते हैं. पूजा की थाली, लोटा, कलश और दूसरे तांबे के बर्तनों को साफ करना भी इसी तैयारी का हिस्सा है. अगर लंबे समय से रखे तांबे के बर्तन काले या धुंधले पड़ गए हैं तो उन्हें चमकाने के लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद नेचुरल चीजों से तांबे पर जमा टार्निश साफ करने की कोशिश की जा सकती है. ध्यान रहे, तांबे पर दिखने वाली काली परत को आम बोलचाल में कई बार जंग कहा जाता है, लेकिन तांबे में यह आमतौर पर ऑक्सीडेशन होता है जिसे आसानी से साफ किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- How To Make Dhokla: बिना झंझट घर पर ऐसे बनाएं सॉफ्ट-स्पंजी ढोकला, स्वाद ऐसा कि बाजार का भूल जाएंगे

विज्ञापन

तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए क्या करें? 

तांबे की हल्की टार्निश साफ करने के लिए आप किचन में मौजूद सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू और नमक के घोल का इस्तेमाल करना बेस्ट रहेगा. नींबू को नमक में लगाकर तांबे की सतह पर रगड़ने से टार्निश हटाने में मदद मिल सकती है. 

कैसे करें सफाई? 

  • सबसे पहले एक नींबू को आधा काट लें. फिर कटे हुए हिस्से पर थोड़ा नमक लगाएं. 
  • अब इसे तांबे के बर्तन की काली या धुंधली सतह पर धीरे-धीरे रगड़ें. हालांकि, बहुत ज्यादा दबाव डालकर रगड़ने से बचें. 
  • इसके बाद सफाई के बाद बर्तन को पानी से अच्छी तरह धो लें. फिर आखिर में मुलायम और सूखे कपड़े से तुरंत पोंछ दें और फिर पूजा की थाली को सूखने के लिए रख दें. 

नमक और सिरका आएगा काम 

अगर तांबे के बर्तन पर टार्निश ज्यादा जमा है तो नमक और सफेद सिरके से पेस्ट बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. नमक और सिरके के मिश्रण को तांबे की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. सिरके और नमक को मिलाकर हल्का पेस्ट तैयार करें. इसे मुलायम कपड़े से बर्तन पर लगाएं और हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद बर्तन को अच्छी तरह धोकर तुरंत सुखा दें. 

इमली का कैसे करें इस्तेमाल? 

घर में नींबू या सिरका न हो तो इमली का इस्तेमाल भी किया जाता है. इमली का गूदा निकालकर तांबे की सतह पर हल्के हाथ से लगाया जा सकता है. कुछ देर बाद पानी से अच्छी तरह धोकर कपड़े से सुखा दें. हालांकि, इससे बर्तन पूरी तरह से साफ हो जाए यह जरूरी नहीं है. एक बार आप चेक करके देख सकते हैं, क्योंकि कई बार इमली का पेस्ट नुकसानदायक साबित हो सकता है. 

विज्ञापन

तांबे के बर्तन को घिसने में न करें ये गलती

तांबा नरम होता है, इसलिए उसकी लेयर पर स्टील वूल, बहुत खुरदरे स्क्रबर या क्लीनर इस्तेमाल करने से बचें. इससे बर्तन पर खरोंच आ सकती है, खासकर पुराने या डिजाइन वाले पूजा के बर्तनों पर बहुत ज्यादा जोर लगाकर रगड़ने के बजाय धीरे-धीरे सफाई करना बेहतर रहेगा. 

पूजा से पहले ऐसे तैयार करें तांबे की थाली

गणेश चतुर्थी से पहले अगर तांबे की पूजा थाली, लोटा या कलश को चमकाना है तो पहले उसे नॉर्मल तरीके से धोएं. इसके बाद ही कोई नुस्खा अपनाएं जैसे हल्के घरेलू तरीके से टार्निश साफ करें, फिर साफ पानी से अच्छी तरह धोकर मुलायम कपड़े से सुखाएं. ध्यान रखें कि हर तांबे के बर्तन पर एक ही तरीका अपनाया नहीं जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ