How To Make Dhokla: बिना झंझट घर पर ऐसे बनाएं सॉफ्ट-स्पंजी ढोकला, स्वाद ऐसा कि बाजार का भूल जाएंगे

Dhokla Kaise Banaye: क्या आप भी घर पर आसानी से ढोकला बनाना चाहते हैं, लेकिन आपने पहले कभी ये डिश नहीं बनाई है. आइए इस स्टोरी में हम आपको ढोकला बनाने की आसान रेसिपी बताएं.

How To Make Soft Spongy Dhokla At Home

घर पर ढोकला कैसे बनाएं? (Image: Pexels)

हर किसी का मन करता है कि शाम के समय चाय से थोड़ा पहले कुछ ऐसा खाने को मिल जाए, जिसका स्वाद दिल खुश कर दे. स्वाद खट्टा-मीठा हो और काफी देर तक मुंह से न जाए. ऐसे में सबसे पहले दिमाग में गुजरात का मशहूर ढोकला ही दिमाग में आता है. लेकिन बाजार में बिकने वाला ढोकला स्वाद में अच्छा तो होता है, लेकिन खुले में होने के कारण और सामग्री का कैसा इस्तेमाल हो रहा है, कितनी सफाई से बनाया जा रहा है, ऐसे कई बातें दिमाग में चलती रहती है. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे घर पर बिना किसी झंझट के आसानी से ढोकला बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों से बनेगा ढोकला

  • ढोकला बैटर के लिए-
  • 1.5 कप बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच सूजी (रवा)
  • 1/2 कप दही
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • नमक स्वादानुसार
  • ईनो या बेकिंग सोडा 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
  • इसके अलावा तड़के के लिए
  • तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने)
  • 8-10 करी पत्ता
  • हरी मिर्च- 3-4
  • हरा धनिया बारीक कटी हुई

घर कैसे बनाएं आसानी से ढोकला

  • सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में बेसन, सूजी, नमक, चीनी, हल्दी, अदरक-मिर्च का पेस्ट और दही मिलाएं.
  • अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक चिकना घोल तैयार करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.
  • जब घोल तैयार हो जाए, तो उसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • अब एक बड़े बर्तन या स्टीमर में 2-3 कप पानी गर्म करें और साथ ही, ढोकला बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली ट्रे या टिन पर तेल लगाकर चिकना कर लें.
  • पानी जब अच्छे से उबलने लगे, तो घोल में नींबू का रस और ईनो (फ्रूट सॉल्ट) मिलाएं और उस पर एक चम्मच पानी डालें, फिर तुरंत मिश्रण को एक ही दिशा में फेंटें.
  • आप देखेंगे कि घोल फूलकर दोगुना हो गया है; इसे तुरंत तेल लगी ट्रे में डाल दें.
  • ट्रे को स्टीमर में रखें, ढक दें और मध्यम-तेज आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं.
  • 15 मिनट बाद, जांचने के लिए चाकू डालें और अगर चाकू साफ निकलता है, तो ढोकला तैयार है, तभी उसे स्टीमर से निकालें और ठंडा होने दें.
  • इसके बाद, एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई (सरसों के दाने), करी पत्ता और हरी मिर्च डालें.
  • राई जब चटकने लगे, तो उसमें आधा कप पानी और एक चम्मच चीनी डालें. पानी में उबाल आते ही आंच बंद कर दें.
  • ढोकले को अपनी पसंद के आकार के टुकड़ों में काट लें. तैयार गर्म तड़के वाले मिश्रण को ढोकले के ऊपर डालें और हरी चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: चाय के साथ चाहिए कुछ चटपटा? झटपट बनाएं मसाला ओट्स चीला, स्वाद मिलेगा लाजवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ