Chicken Washing Tips: चिकन सबसे ज्यादा खाया जाता है. इसलिए चिकन इस्तेमाल करते वक्त इसकी हाइजीन का भी ध्यान रखना जरूरी है. इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है और वो बिना सोचे समझे चिकन के व्यंजनों को बना लेते हैं. लेकिन, हमें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे पकाने से पहले सही तरह से साफ करना बहुत जरूरी है. इसके लिए सिर्फ सादे पानी का इस्तेमाल करना काफी नहीं है. हमें बदबू हटाने और चिकन की हाइजीन पर भी ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि, कुछ विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे चिकन को पानी से धोना क्रॉस-कंटैमिनेशन फैला सकता है. इसलिए नींबू या नमक के घोल से रगड़ना और फिर धोना फायदेमंद हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- शादी के बाद खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए? कपल्स की ये 5 आदतें रिश्ते में हमेशा बनाए रखती हैं प्यार
चिकन को धोने का तरीका | Chicken Washing Tips
हाथों को साफ करें- किसी भी चीज को साफ करने से पहले जरूरी है कि आप अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें. इसके लिए किसी साबुन या लिक्विड को हाथों पर डालें और कम से कम 20 सेकंड तक साफ करें. इसके बाद ही चिकन को धोने की शुरुआत करें.
नमक का इस्तेमाल करें- नमक के पानी से चिकन में मौजूद बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं. इसके लिए एक लीटर गर्म पानी लें और दो चम्मच नमक डालकर मिलाएं. फिर इसमें चिकन को भिगोकर रख दें.
साफ पानी से धोएं- नमक के घोल से धोने के बाद चिकन को साफ पानी से धोना है. इससे खाने में नमक का स्वाद नहीं आएगा और चिकन साफ भी हो जाएगा.
नींबू से चिकन को क्यों धोना बेस्ट है?
नींबू की खटास और खुशबू कच्चे चिकन की बदबू (Bad Odour) को काफी हद तक कम कर देती है. इसलिए आप नींबू का इस्तेमाल चिकन को साफ करने के लिए कर सकते हैं. इसके अलावा, नींबू से चिकन को मैरीनेट करने, रसदार बनाने या मसालों का स्वाद बेहतर करने में मदद मिलती है.
चिकन धोते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
धोते वक्त साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि इसके केमिकल चिकन को खराब करने का काम करते हैं. ज्यादा गर्म पानी से धोने से बचें, क्योंकि यह बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है. धोते समय पानी के छींटे इधर-उधर ना पड़ें इसका ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें- लहसुन के पानी में ये चीज मिलाने से नहीं होगा कैंसर, आयुर्वेदाचार्य मनीष जी ने बताया हेल्दी ड्रिंक बनाने का तरीका
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
3 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
5 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
9 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
23 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines