अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि जब वह ब्लैक जींस धोते हैं, तो उनकी जींस का रंग इतना फीका पड़ जाता है, मानों अब फेंकना ही पड़ेगा. लेकिन महंगी होने और कपड़ों की कमी के कारण ऐसा करना मुश्किल हो जाता है. इतना ही नहीं, सही तरीके से न धोने के कारण फीके रंग के ब्लैक जींस को पहनकर घूमना भी लुक खराब करता है. ऐसे में लोग जींस को बाहर ड्राई क्लीनर के पास धुलवाते हैं, ताकि जींस का रंग भी पहले जैसा रहे और लंबे समय तक उसे पहन सके. लेकिन हर हफ्ते ऐसा करना खर्चा बढ़ा देता है, इसलिए हम आपको ऐसे आसान टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने जींस को नया जैसा बनाए रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: पैरों को नमक और सिरके के पानी से धोने पर क्या होता है? जानिए इस हैक के फायदे
जींस को खराब करने पीछे मुख्य कारण कौन से हो सकते हैं?
ब्लैक जींस का यूं रंग उतरने या फिर फीका पड़ने के पीछे कई मुख्य कारण हो सकते हैं, जिसे आप आम समझते हो, लेकिन वह कपड़े पर दबाव बनाकर उनको कमजोर कर देते हैं. इसमें धुलाई का तरीका, डिटर्जेंट और सही तरीके से न सुखाना शामिल है. हालांकि, अगर कुछ छोटे-छोटे आदतें अपनाकर ब्लैक जींस की जींस की चमक और रंग को लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है.
जींस को धोने से पहले उल्टें
ब्लैक जींस को जो सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है, उसमें एक बड़ा कारण उसको बाहर से रगड़कर धोना है. अक्सर लोग समझते हैं कि ब्लैक जींस को अगर बाहर से धोया जाए, तो अच्छे से सफाई होती है, लेकिन ऐसा करने से कपड़े की बाहरी सतह पर तेज रगड़ के कारण रंग जल्दी उतरना लगता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि ब्लैक जींस को धोने से पहले उसे उल्टे और फिर उसको अच्छे से धोएं. अगर आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रहे हैं, तो तब भी उल्टा करके धोएं.
बार-बार धोने से करें परहेज
कई लोग जींस को आम शर्ट या टी-शर्ट की तरह समझकर रोजाना धोते हैं, ताकि गंदगी दूर रहे, लेकिन ऐसा करना गलत है. जींस का कपड़ा रोज धोया जाए ऐसा जरूरी नहीं है. आप उसे हफ्ते में 1 से 2 बार धो सकते हैं, ताकि रंग भी न उतरे और उसके फैब्रिक भी सुरक्षित रहे.
गर्म पानी से मत धोएं जींस
अक्सर लोग कपड़ों पर से गंदगी हटाने और बैक्टीरिया हटाने को लेकर मानते हैं कि गर्म पानी से धोना अच्छा विकल्प है, लेकिन ऐसा नहीं है. ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल जींस के कपड़े को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए ब्लैक जींस को लंबे समय तक नया रखने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें, ताकि रंग और कपड़े पर कोई नुकसान न पहुंचे.
भारी डिटर्जेंट और तेज धूप से बचाना भी जरूरी
ब्लैक जींस का कपड़ा जल्दी खराब न हो और उसका रंग भी न उतरे इसके लिए जरूरी है कि आप सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. क्योंकि कई बार भारी डिटर्जेंट कपड़े के फैब्रिक पर बुरा असर डालता है और उसे कमजोर कर देता है. साथ ही, यह रंग को हल्का भी कर देता है. इतना ही नहीं, जब जींस अच्छे से धुल जाए, तो उसे सीधा तेज धूप में न सुखाएं, बल्कि छाव वाले या जहां ज्यादा तेज धूप न आ रही हो, वहीं सुखाए और उल्टा करके.
अगर आप इन टिप्स को सही से अपनाते हैं, तो आपका ब्लैक जींस जल्दी खराब नहीं होगा और आप सालों-साल उसे पहन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कितने दिनों, हफ्तों में धोनी चाहिए जींस? सालों-साल नई जैसी बनाए रखने के लिए जानिए डेनिम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
6 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
7 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
8 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
10 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
10 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
11 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
12 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
13 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines