Kamre Ko Garam Kaise Kare: सर्दियों का मौसम हो तो बाहर शुष्क और ठंडी हवाएं चलती हैं जिस चलते मोटे और कई-कई लेयर्स में कपड़े पहनने पड़ते हैं. लेकिन, घर के अंदर भी अगर बाहर जितनी ही ठंडक हो तो किसी भी काम को करना मुश्किल हो जाता है और हर समय ढेर सारे कपड़े पहनकर नहीं बैठा जाता है. अब कुछ लोग तो घर के अंदर हीटर (Heater) लगवा लेते हैं लेकिन जिनके पास हीटर नहीं हैं वे बेचारे ठिठुरते रह जाते हैं. वहीं, घर के अंदर हर समय हीटर चलाए रखना भी मुमकिन नहीं है, इससे बिजली का बिल तो ज्यादा आता ही है, साथ ही हीटर से शरीर को भी नुकसान हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए बिना हीटर के किस तरह कमरे को गर्म रखा जा सकता है.
बना हीटर के कमरे को कैसे करें गर्म (How To Warm Room Without Heater)
परदे खोलने और बंद करने का समय
दिन के समय परदे खोलकर रखें जिससे बाहर की धूप कमरे के अंदर आए. गर्म धूप कमरे को भी गर्म रखती है और सीलन को दूर करती है. वहीं, रात के समय परदे बंद करके रखें. सूरज ढलने के बाद परदे बंद कर देने पर कमरे में दिनभर की गर्माहट रहती है.
यह भी पढ़ें – सर्दियों में जुराब पहनकर सोना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया मोजे पहनकर सोने पर क्या होता है
दरवाजे के नीचे लगाएं कपड़ा
अगर आपके दरवाजे के नीचे स्पेस है जिससे हवा अंदर आ सकती है तो दरवाजे के नीचे कपड़ा लगा दें. इससे कमरे में बाहर की ठंडी हवा नहीं आती है.
फर्श पर बिछाएं कार्पेट
कमरे के फर्श पर अगर कुछ नहीं बिछाया गया है तो ठंडे फर्श से कमरे में भी ठंडक रहती है. इसीलिए फर्श पर कार्पेट (Carpet) या ऊनी दरी वगैरह बिछाएं. कॉटन की मोटी चादर भी बिछाई जा सकती है.
खाली कमरों के दरवाजे बंद रखना
जिन कमरों में आप सोते नहीं हैं उन कमरों के दरवाजों को बंद रखें. इससे आपको पूरे कमरे को गर्म करने की जरूरत नहीं होगी.
बिस्तर पर गर्म चादर बिछाएं
कमरा गर्म रहे और गर्म महसूस हो इसके लिए पलंग पर गर्म चादर बिछाएं. इससे जब आप पलंग पर बैठेंग तो आपको पलंग ठंडा नहीं लगेगा और गर्माहट महसूस होगी.
कमरे को ना रखें खाली
अगर आपके कमरे में ज्यादा सामान नहीं है तो इससे कमरा ठंडा (Cold Room) रहता है. ऐसे में कमरे में ज्यादा गर्माहट रहे इसके लिए कमरे में फर्नीचर भी ज्यादा रखें. फर्नीचर ज्यादा होगा तो कमरे में गर्माहट भी रहेगी और आपको बार-बार ठंड नहीं लगेगी.
यह भी पढ़ें – बीपी हाई होने पर हमें क्या खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया क्या खाने पर कम होगा High Blood Pressure
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
12 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
15 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
20 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
22 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines