बीपी हाई होने पर हमें क्या खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया क्या खाने पर कम होगा High Blood Pressure

High BP Kaise Kam Kare: हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत में खानपान का ठीक होना बेहद जरूरी है. ऐसे में यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट किन चीजों को ब्लड प्रेशर के लिए सुपरफूड्स बता रहे हैं. इन चीजों को आप भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

High BP Foods

हाई बीपी को तुरंत कम करने के लिए क्या खाएं?

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर ऐसी कंडीशन है जो दिल को कमजोर करने लगती है और पूरे शरीर की सेहत को खराब करती है. हाई ब्लड प्रेशर (High BP) रक्त वाहिनियों को डैमेज करने लगता है जिससे खून का प्रवाह ठीक तरह से नहीं होता और दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में वक्त रहते हाई बीपी को कम करना जरूरी होता है. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए खानपान में जरूरी बदलाव किए जा स सकते हैं. अच्छी डाइट से बीपी कम किया जा सकता है. हॉलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट करन कुक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए एक वीडियो में बताया है कि ऐसी कौन सी 3 चीजें हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सुपरफूड साबित होती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये चीजें जिन्हें आप भी बीपी कम करने के लिए अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई बीपी कम करने के लिए क्या खाएं

चुकंदर

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए चुकंदर (Beetroot) को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. चुकंदर में हाई नाइट्रेट लेवल्स होते हैं जो नाइट्रिक ऑक्साइड में कंवर्ट होकर रक्त धमनियों को फैलाने का काम करता है. इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और बीपी कम होने में असर नजर आता है.

विज्ञापन

कैसें करें सेवन – चुकंदर को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. आप चुकंदर को कच्चा खा सकते हैं, चुकंदर का जूस बनाकर पिया जा सकता है. रोजाना 1 से 2 कप चुकंदर का जूस सेहत के लिए अच्छा होता है. चुकंदर को सलाद, सब्जी या फिर सूप में भी डाला जा सकता है. इसके शेक्स या स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं.

गुड़हल की चाय

विज्ञापन

गुड़हल की चाय सिस्टोलिक और डाइस्टोलिक दोनों ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार है. यह हाइपरटेंशन के लिए नेचुरल सप्लीमेंट की तरह काम करती है. लेकिन, गुड़हल की चाय पीने से पहले एकबार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें. गुड़हल की चाय रक्त वाहिनियों को रिलैक्स करती है और शरीर से एक्सेस फ्लुइड को निकालती है. यह ब्लड प्रेशर की पहली स्टेज में ज्यादा इफेक्टिव होती है.

कैसे पिएं गुड़हल की चाय – गुड़हल की चाय हिबिस्कस टी बैग्स या फिर गुड़हल की सूखी पंखुड़ियों को पानी में उबालकर पी जा सकती है. हर दिन लगभग 2-3 कप गुड़हल की चाय के पिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

अलसी के बीज

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और फाइबर से भरपूर होने के चलते अलसी के बीज (Flaxseeds) हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होते हैं. ये खून को रक्त वाहिनियों में बेहतर तरह से बहने में मदद करते हैं और इंफ्लेमेशन को कम करने में असरदार होते हैं. फाइबर ग्लूकोज के एब्जॉर्प्शन को कम करता है और मेटाबॉलिक प्रोफाइल को बेहतर करता है. इसमें मौजूद प्लांट कंपाउंड्स में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो दिल की सेहत को अच्छा रखते हैं.

विज्ञापन

कैसे खाएं अलसी के बीज – हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए अलसी के बीजों को भूनकर खाया जा सकता है. एक दिन में 30 ग्राम तक अलसी के बीज खाए जा सकते हैं. इन बीजों को दही, ओटमील, स्मूदी या फिर सीरियल में डालकर भी खाया जा सकता है. अलसी के बीजों को सलाद या बेक्ड फूड्स में भी डाल सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ