Sawan Special: ग्रेटर नोएडा का यह शिव मंदिर है आस्था का बड़ा केंद्र, सावन में लगती है लंबी कतारें

Greater Noida Shiv Temple: अगर आप सावन में किसी ऐसे शिव मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, जहां आस्था, इतिहास और पौराणिक मान्यताओं का अनोखा संगम देखने को मिले तो ग्रेटर नोएडा का बिसरख भोलेनाथ मंदिर बेस्ट हो सकता है. 

Greater Noida Shiv Temple

क्यों खास है बिसरख का भोलेनाथ मंदिर? Image Credit- Freepik

Shiv Ji Temple In Noida: दिल्ली-एनसीआर से कुछ ही दूरी पर मौजूद ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव का प्राचीन भोलेनाथ मंदिर है. यहां पर पूरे साल भक्तों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन सावन के महीने में एंट्री के लिए लंबी कतारें मिलती हैं. इस मंदिर को शिव भक्तों की आस्था का केंद्र माना जाता है, हर सोमवार और खासतौर पर खास अवसरों पर हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए पहुंचते हैं. इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत इसकी धार्मिक मान्यताएं और रावण से जुड़ा पौराणिक संबंध है, जो इसे देश के अनोखे शिव मंदिरों में शामिल करता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों खास है बिसरख का भोलेनाथ मंदिर?

बिसरख गांव का नाम विश्रवा ऋषि के नाम पर पड़ा, जो रावण के पिता थे. कहा जाता है कि इसी जगह पर रावण का जन्म हुआ था और उन्होंने भगवान शिव की कठोर तपस्या की थी. इतिहास के मुताबिक, अष्टभुजाधारी शिवलिंग की स्थापना भी विश्रवा ऋषि ने करवाई थी. 

अष्टभुजी शिवलिंग है खास वजह 

मंदिर में स्थापित अष्टभुजी शिवलिंग श्रद्धालुओं का केंद्र है. मानना है कि इस शिवलिंग की गहराई आज तक कोई नहीं जान पाया. कई सालों इसकी खुदाई भी कराई गई थी, लेकिन इसका छोर नहीं मिला, जिसकी वजह यह आज भी रहस्य बना हुआ है. 

विज्ञापन

सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़

सावन का महीना शुरू होते ही मंदिर में भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और आसपास के इलाकों से कांवड़िये और श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करने पहुंचते हैं. सावन के हर सोमवार को सुबह दरवाजे खोल दिए जाते हैं और पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहता है. 

रावण से जुड़ी अनोखी परंपरा

बिसरख गांव अपनी एक अनूठी परंपरा के लिए भी जाना जाता है. यहां दशहरे के दिन रावण का पुतला नहीं जलाया जाता और सालों से रामलीला का आयोजन भी नहीं होता. गांव के लोग रावण को महान विद्वान और भगवान शिव का परम भक्त मानते हैं. यही वजह है कि यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी अलग पहचान रखता है. 

विज्ञापन

कैसे पहुंचें?

बिसरख गांव ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मौजूद है. यहां पर दिल्ली, नोएडा-गाजियाबाद रोड से आसानी से पहुंचा जा सकता है. आप अपनी गाड़ी या कार का इस्तेमाल कर सकते हैं. सावन के सोमवार को अधिक भीड़ होने की वजह सुबह जल्दी पहुंचना बेहतर रहता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ