Facial Hair Removal: चेहरे पर कुछ हिस्सों पर बाल जरूरत से ज्यादा होते हैं जो दिखने में बहुत ही अजीब लगते हैं. ऐसे में आपके चेहरे पर भी अनचाहे बाल नजर आ रहे हैं तो आपको क्रीम या कोई प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए. आप गेहूं का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह सिर्फ रोटी बनाने के काम नहीं आता, बल्कि इसे कई घरेलू चीजों के साथ मिलाकर चेहरे के अनचाहे बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. कई लोग चेहरे के बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग, थ्रेडिंग या रेजर का सहारा लेते हैं. हालांकि, अगर आप कोई आसान घरेलू तरीका आजमाना चाहती हैं तो गेहूं के आटे से बना उबटन एक ऑप्शन हो सकता है. इसका कैसे इस्तेमाल करना है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें गेहूं के आटे का इस्तेमाल?
इसके लिए आपको गेहूं का आटा, बेसन और दही या दूध की जरूरत होगी. आप चेहरे से बालों को हटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन किस तरह से करना है. आइए नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से जानते हैं.
- सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच गेहूं का आटा लें.
- फिर इसमें 1 चम्मच बेसन मिलाएं और दही या दूध डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.
इस पेस्ट को चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं जहां अनचाहे बाल हैं और लगभग 10 से 15 मिनट तक इसे हल्का सूखने दें. - इसके बाद उंगलियों की मदद से बहुत हल्के हाथों से पेस्ट को रगड़ते हुए साफ करें.
- अब आखिर में चेहरे को पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं. बस हो गया आपका काम, जिसे हफ्ते में दो बार अपनाया जा सकता है.
क्या गेहूं का आटा चेहरे के बाल पूरी तरह हटा सकता है?
गेहूं के आटे से बाल पूरी तरह से साफ हो जाए. यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है, क्योंकि कुछ लोगों के बाल ज्यादा होते हैं जिन्हें हटाया नहीं जा सकता. हालांकि, इससे बालों को कुछ हद तक हटाने या कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इससे बालों की जड़ खत्म नहीं होती. चेहरे के अनचाहे बालों के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग, शेविंग या लेजर हेयर रिमूवल जैसे तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं.
इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो चेहरे पर कोई भी घरेलू चीज लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसके अलावा, आंखों के आसपास या कटे हिस्से पर इसे न लगाएं. पेस्ट को स्किन पर जोर से रगड़ने से जलन, लालिमा या छोटे-छोटे रैशेज हो सकते हैं. अगर चेहरे पर अचानक बहुत ज्यादा बाल आने लगे हैं या बालों के साथ मुंहासे, पीरियड्स में अनियमितता जैसे अन्य लक्षण भी हैं तो यह नुस्खा काम नहीं आएगा.
गेहूं का आटा चेहरे पर लगाने के फायदे
- आप चेहरे पर उबटन की तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इससे उसे दर्द नहीं होता जितना थ्रेडिंग और वैक्सिंग में सहन करना पड़ता है.
- यह एक तरह का नेचुरल स्क्रब है, जिससे डेड स्किन सेल्स बाहर निकलते हैं और चेहरे पर कुदरती निखार आता है.
- इस नुस्खे में आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते हैं और बाकी सामान भी आसानी से घर में मिल जाता है.
- गेहूं का आटा चेहरे पर लगाने से कोई नुकसान नहीं होता है और इसका फायदा स्किन टाइप के अनुसार हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- सर्दियां शुरू होते ही फटने लगते हैं होंठ और एड़ियां? ठंड आने से पहले ही शुरू कर दें ये काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
8 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
12 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
15 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines