Rice Uses In Home: घर के इन कामों में बेहद काम आता है कच्चा चावल, आज ही कर सकते हैं ट्राई

Uses Of Rice: कच्चे चावल से घर के कई काम निपटाए जा सकते हैं. आप इससे बोतल की सफाई, गार्डन या गीले गैजेट्स को ठीक करने के लिए कर सकते हैं. चावल का इस्तेमाल कैसे करना है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

Uses Of Rice

चावल का कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल. Image Credit- Freepik

Rice Uses: भारतीय किचन में चावल एक ऐसा इंग्रेडिएंट है जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. आमतौर पर इसका इस्तेमाल तरह-तरह के व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन हम आपको बताएंगे कि कैसे चावल से घर के छोटे-छोटे कामों को निपटा सकते हैं. इसकी नमी सोखने का तरीका, इसकी बनावट और नेचुरल खुशबू गार्डन में भी काम आ सकती है. आप चावल का इस्तेमाल गार्डन में भी कर सकते हैं, क्योंकि कई लोग इसके तिनके या छोटे दाने पौधे की ग्रोथ बनाने के लिए करते हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे चावल का इस्तेमाल कर के कई कामों को निपटाने के लिए कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

चावल का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है? | Different Uses of Raw Rice  

मोबाइल या छोटे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से नमी हटाना 

अगर किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर हल्का पानी गिर जाए तो उसे तुरंत बंद करके अच्छी तरह सुखाएं. इसके बाद उसे सूखे कच्चे चावल से भरे डिब्बे में कुछ घंटों के लिए रखा जा सकता है. चावल नमी सोखने में मदद कर सकता है. हालांकि, यह पूरी तरह खराब हुए डिवाइस का मरम्मत करने का तरीका नहीं है. 

नमक और मसालों को नमी से बचाना 

बरसात के मौसम में नमक और मसाले अक्सर गीले होकर जम जाते हैं. ऐसे में डिब्बे में थोड़ा-सा कच्चा चावल डालने से नमी कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे मसाले लंबे समय तक सूखे रह सकते हैं. इसलिए आप चावल का इस्तेमाल नमक या दूसरे सूखे मसाले को नमी से बचाने के लिए करें. इसके लिए एक पोटली में चावल को बांधें और डिब्बे में डाल दें. 

विज्ञापन

फूलदान या बोतल की सफाई करना 

पतले मुंह वाले कांच के बर्तन या फूलदान साफ करना मुश्किल होता है. इनमें थोड़ा कच्चा चावल, गुनगुना पानी और कुछ बूंदें लिक्विड साबुन डालकर हल्के हाथ से हिलाएं. चावल की हल्की रगड़ अंदर जमी गंदगी हटाने में मदद करती है. इसके लिए आपको चावल उबालने होंगे और इसका पानी बोतल या दूसरी चीजों की चिकनाई को कम करने के लिए किया जा सकता है. 

अलमारी और दराज में नमी कम करना

कपड़ों की अलमारी या स्टोरेज बॉक्स में एक छोटे कपड़े की पोटली में सूखे चावल भरकर रखने से हल्की नमी कम करने में मदद मिल सकती है. बहुत ज्यादा नमी वाली जगहों पर सिलिका जेल या ह्यूमिडिफायर ज्यादा होते हैं. अगर आप चावल की पोटली बनाकर रख देंगे तो बहुत ही ज्यादा फायदा होगा. 

विज्ञापन

कॉफी ग्राइंडर या मसाला ग्राइंडर की सफाई करना 

अगर ग्राइंडर के अंदर पुराने मसालों की बदबू रह गई हो तो उसमें थोड़ी मात्रा में कच्चा चावल पीसकर निकाल दें. इससे अंदर जमी चीजें साफ करने में मदद मिल सकती है. इसके बाद आपको ग्राइंडर को साफ कपड़े से पोंछ लेना है. कच्चे चावल में सफेद या फिर साबुत सेला चावल का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

हाथों से बदबू कम करने में मदद करना 

प्याज, लहसुन या मछली जैसी चीजें काटने के बाद हाथों में बदबू रह जाए तो हाथ धोने से पहले चावल के आटे या हल्के पिसे चावल से रगड़ना कुछ लोगों के लिए मददगार हो सकता है. इसके बाद साबुन और पानी से अच्छी तरह हाथ धोएं. यकीनन आपके हाथों से बदबू पूरा तरह से गायब हो जाएगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ