सुबह उठते ही दिखेंगे बाउंसी और स्टनिंग कर्ल्स, बस रात में करें ये काम… मिलेगा पार्लर जैसा लुक

Curly Hair Naturally: अगर आप भी बालों को कर्ली करने के लिए हीट का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा रुक जाइए, क्योंकि हम बिना पार्लर जाए आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से बालों का कर्ली किया जा सकता है. 

Curly Hair Naturally

घर पर कर्ली हेयर कैसे करें? Image Credit- AI

कई महिलाएं ऑफिस जाने से पहले अपने बालों को स्ट्रेट या कर्ली करती हैं. एक से दो बार ऐसा करना ठीक रहता है, लेकिन हर रोज करने से बालों को काफी नुकसान हो सकता है. बाल उतरने के साथ-साथ रूखे नजर आ सकते हैं. हालांकि, इसमें कोई दो राय नहीं है कि कर्ली बाल बहुत ही अच्छे लगते हैं. ऐसे में अगर आप सुबह उठते ही बिना ज्यादा मेहनत किए बालों को कर्ली करना चाहते हैं को इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें. इन टिप्स की मदद से आपको सुबह उठते ही शानदार कर्ली हेयर मिलेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के गीले बालों में बनाएं ढीली चोटी 

यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन बालों को हल्का गीला रखने से काफी फायदा हो सकता है. हालांकि, आपको बहुत ज्यादा गीले नहीं रखने हैं, क्योंकि सिर दर्द हो सकता है. इसके लिए आप ढीली चोटी या लो बन बना लें, जिससे रातभर एक शेप बनी रहेगी. ऐसा करने के बाद सुबह खोलने पर नेचुरल वेव्स या बाउंसी कर्ल्स नजर आएंगे.  

लीव-इन कंडीशनर या कर्ल क्रीम लगाना न भूलें 

सोने से पहले बालों की लंबाई पर थोड़ा सा लीव इन कंडीशनर, कर्ल क्रीम या हल्का हेयर सीरम लगाएं. इससे बालों में नमी बनी रहती है, फ्रिज कम होता है और सुबह कर्ल्स ज्यादा डिफाइंड और सॉफ्ट दिखाई देते हैं. हालांकि, आपको क्रीम बहुत ही कम मात्रा में इस्तेमाल करनी होगी, ताकि चिपचिपाहट से बचाया जा सके.

विज्ञापन

सिल्क या साटन तकिए का कवर करें इस्तेमाल

अगर हो सके तो कॉटन की जगह सिल्क या साटन पिलो कवर का इस्तेमाल करें. इससे बालों में रगड़ कम होती है, फ्रिज कंट्रोल रहता है और रातभर कर्ल्स की शेप बेहतर बनी रहती है. इस दौरान आपको बालों को बांधकर रखना है, ताकि पूरी रात बालों को एक शेप मिल जाए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ