Old Bangle Uses: हम साल में कई बार चूड़ियां खरीदते हैं लेकिन इन चूड़ियों को हमेशा पहनते नहीं हैं. कई बार चूड़ियां आउट ऑफ स्टाइल हो जाती हैं, ट्रेंड में नहीं रहतीं या फिर पुरानी नजर आने लगती हैं. ऐसे में हम चूड़ियां उठाकर फेंक देते हैं जबकि इन्हीं पुरानी चूड़ियों से नए कड़े बनाए जा सकते हैं. यहां जानिए किस तरह घर पर ही पुरानी चूड़ियों को रियूज किया जा सकता है और किस तरह इन चूड़ियों से कड़े तैयार किए जा सकते हैं और पहने जा सकते हैं. ये कड़ें हैंडमेंड होते हैं और देखने में एस्थेटिक भी लगते हैं.
यह भी पढ़ें – नवरात्रि के लिए लेनी हैं चूड़ियां तो इन 7 Latest Bangle Designs पर डाल लीजिए नजर, हर लुक बन जाएगा खास
चूड़ियों से कैसे बनाएं कड़े
चूड़ियों से कड़े बनाने के लिए आपको पुरानी चूड़ियां, फैब्रिक ग्लू या फिर नॉर्मल गोंद, रेशम का धागा या पतला ऊन और डेकोरेटिव आइटम्स जैसे शीशे, स्टोन्स, बीड्स और चमकदार सिप्पियां वगैरह चाहिए होंगी.
सबसे पहले चूड़ियों को धोकर साफ कर लें. अगर चूड़ियों पर कोई डेकोरेशन हो या फिर पुराना डिजाइन हो तो उसे हटा सकते हैं. गीले कपड़े से चूड़ियों की पुरानी सजावट हटाई जा सकती है. अब जितने मोटे कड़े चाहिए उतनी चूड़ियां लें और साथ में चिपका लें. आमतौर पर 3 से 4 चूड़ियों में ही अच्छा मोटा कड़ा बन जाता है.
चूड़ियां चिपका लेने के बाद जब गोंद सूख जाए तो इसके ऊपर रेशम के धागे को लपेटना शुरू करें. धागे को चूड़ी के अंदर से बाहर तक घुमाकर लेकर आएं. धागा जैसे-जैसे लपेटेंगे वैसे-वैसे उसपर अंदर की तरफ थोड़ा-थोड़ा गोंद लगाते जाएं. इससे धागा अपनी जगह पर चिपका रहता है और जल्दी हटता नहीं है.
अब कड़े का जो डिजाइन चाहिए उसके हिसाब से उसकी सजावट करें. आप अलग-अलग रंगों के या किसी एक ही रंग के स्टोन्स का सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. जब सारी सजावट सूख जाए तो बस पहनने के लिए तैयार हैं सुंदर कड़े.
किन-किन तरीकों से इस्तेमाल की जा सकती हैं पुरानी चूड़ियां
पेन स्टैंड – पुरानी चूड़ियों को एकसाथ जोड़कर पेन स्टेंड बनाया जा सकता है. आप चूड़ियों को अपने हिसाब से रंग कर सकते हैं या एक ही रंग की चूड़ियों को स्टैक करके स्टैंड बनाया जा सकता है.
फोटो फ्रेम – चूड़ियों से सुंदर सा फोटो फ्रेम भी बनाया जा सकता है. चूड़ियों को तोड़कर उसे किसी पुराने फ्रेम पर या गत्ते से फ्रेम का आकार काटकर उसपर चूड़ियों को चिपकाया जा सकता है.
वॉल हैंगिंग – पुरानी चूड़ियों का इस्तेमाल वॉल हैंगिंग बनाने में भी किया जा सकता है. धागे, नकली फूल, सिप्पी-मोती और चूड़ियों को साथ में जोड़कर वॉल हैंगिग या दीवार पर लटकने वाली लड़ी बनाया जा सकता है.
फ्लावर वास – अगर आपके पास कोई पुराना फ्लावर वास है या कांच की बोतल है तो उसपर चूड़ियों को तोड़कर चिपका सकते हैं. इससे सुंदर और बेहद ही क्रिएटिव सा वास तैयार हो जाएगा.
विंड शाइम – पुरानी चूड़ियों को एकसाथ जोड़कर विंडशाइम बनाया जा सकता है. 4-4 के सेट में चूड़ियों को जोड़ें और लंबे धागे से बाल्कनी पर टांग दें. इससे सुंदर विंड शाइम बनकर तैयार हो जाता है.
यह भी पढ़ें – नवरात्रि में गरबा-डांडिया खेलने जा रही हैं तो सेलेब्स के इन 5 लुक्स को कर सकती हैं रिक्रिएट, लगेंगी बेहद स्टाइलिश
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
43 mins agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
4 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
4 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
11 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines