Purani Chudiyon Se Kya Banaye: कई महिलाओं की चूड़ियां फेवरेट होती हैं, क्योंकि ट्रेडिशनल लुक चूड़ियों के बिना अधूरा है. हालांकि, कुछ महिलाएं शादी के बाद रेगुलर चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं. इसलिए घर में कई बार पुरानी या टूटी हुई चूड़ियां इधर-उधर पड़ी रहती हैं, जिन्हें लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. हाालंकि, थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं चूड़ियों को खूबसूरत होम डेकोरेशन आइटम्स में बदला जा सकता है. इससे न सिर्फ घर की डेकोरेशन में चार चांद लगाए जा सकते हैं, बल्कि वेस्ट मटेरियल का बेहतर इस्तेमाल भी किया जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पुरानी चूड़ियों से कौन-कौन सी यूनिक चीजें बनाई जा सकती हैं, जिनका इस्तेमाल होम डेकोर में किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- मौसम बदलते ही छाने लगी है उदासी? कहीं मानसून ब्लूज के शिकार तो नहीं हो गए आप
पुरानी चूड़ियों का कैसे करें इस्तेमाल? | Old Bangles Uses
- खूबसूरत टी-लाइट कैंडल होल्डर- पुरानी चूड़ियों को एक के ऊपर एक रखकर चिपका दें और गोल शेप दें. इसके बाद, इन्हें स्टोन, मोती, मिरर या लेस से डेकोरेट करें. इसके बीच में लाइट कैंडल रख दें. यह डेकोरेशन आइटम लिविंग रूम या पूजा रूम में रखा जा सकता है.
- रंग-बिरंगा वॉल हैंगिंग- लकड़ी या धातु के रिंग पर अलग-अलग रंगों की चूड़ियां लगाएं. इसमें मोती, घंटियां और रंंग बिरंगे धागे लगाकर वॉल हैंगिंग तैयार करें. इसे रूम या बालकनी में लगाया जा सकता है.
- फोटो फ्रेम को दें नया लुक- पुराने या कोई नया फोटो फ्रेम लें, जिसकी चारों ओर पुरानी चूड़ियों के टुकड़े चिपकाएं. अगर आप चाहें तो बीच-बीच में छोटे मिरर या मोती भी लगाए जा सकते हैं. इससे फ्रेम का लुक पूरी तरह बदल जाएगा.
- फ्लावर वास की करें डेकोरेट- कांच या प्लास्टिक के पुराने फूलदान पर चूड़ियों को चिपकाकर उसे नया डिजाइन दें. रंग-बिरंगी चूड़ियों से नॉर्मल वास को भी डेकोरेट किया जा सकता है.
- डेकोरेटिव मिरर- गोल या चौकोर शीशे के चारों ओर अलग-अलग साइज की चूड़ियां लगाकर सुंदर मिरर तैयार किया जा सकता है. यह घर की दीवार पर बेहद खूबसूरत लगता है. आप इसे अपने हिसाब से डेकोरेट कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- मानसून में बना लें राजस्थान के 5 खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स का प्लान, 2 दिन में पूरी हो जाएगी ट्रिप
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
3 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines