---विज्ञापन---

मौसम बदलते ही छाने लगी है उदासी? कहीं मानसून ब्लूज के शिकार तो नहीं हो गए आप

Monsoon Blues Meaning: मानसून आते ही मूड भी बदलने लगा है और उदासी छा रही है तो यहां जानिए किस तरह इन मानसून ब्लूज से छुटकारा पाया जा सकता है. डॉक्टर के बताए बेहद सिंपल टिप्स आपके काम आएंगे.

---विज्ञापन---

What Is Monsoon Blues: आपने कभी मानसून ब्लूज के बारे में सुना है? अगर आप भी हर समय उदासी और आलस महसूस करने लगे हैं और पूरे दिन बस नींद आती रहती है और कोई काम करने का मन नहीं करता है तो हो सकता है आप मानसून ब्लूज का शिकार हो गए हैं. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि मानसून ब्लूज से बचने के लिए क्या करना चाहिए. यहां जानिए किस तरह मानसून ब्लूज को हैंडल किया जा सकता है और मूड लिफ्ट हो सकता है.

यह भी पढ़ें – पुरुषों को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? तेज दिमाग और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं कई फायदे

---विज्ञापन---

मानसून ब्लूज से कैसे निकलें

बारिश के मौसम में धूप ना मिलने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक और मूड हार्मोन्स प्रभावित होते हैं. ऐसे में अपनी खोई एनर्जी और मुस्कान वापस लाने के लिए इन 5 टिप्स को फॉलो किया जा सकता है –

20 मिनट नेचुरल लाइट – डॉक्टर सलाह देती हैं कि चाहे आपको सुबह धूप मिले या ना मिले लेकिन आपको 20 से 30 मिनट नेचुरल लाइट (Natural Light) में जरूर बैठना चाहिए.

---विज्ञापन---

आधा घंटा एक्सरसाइज – नाश्ता करने से पहले कम से कम 20 से 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज जरूर करें. इससे हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं.

प्रोटीन और मैग्नीशियम – अपने खानपान में प्रोटीन और मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स को शामिल करें. दाल, पनीर, सीड्स, डार्क चॉक्लेट और नट्स इनके अच्छे स्त्रोत होते हैं.

---विज्ञापन---

पूरी नीदं लेना – रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है. साथ ही, एक ही समय पर सोएं और एक ही समय पर उठें. इसका सेहत पर कई गुना ज्यादा अच्छा असर पड़ता है.

परिवार और दोस्तों को समय देना – मानसून ब्लूज से बचना है तो अपनी परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं. मूड अपनेआप बेहतर हो जाता है.

---विज्ञापन---

मानसून ब्लूज होने का क्या कारण है

  • मानसून के मौसम में उदासी (Sadness) महसूस करने का एक बड़ा कारण है धूप की कमी होना. लगातार बादल छाए रहने से धूप नहीं मिलती और धूप की कमी से सेरोटोनिन नाम का हैप्पी हार्मोन नहीं बन पाता जिससे मूड स्विंग्स होने लगते हैं और उदासी बढ़ती है.
  • धूप की कमी से इस मौसम में मेलाटोनिन हार्मोन ज्यादा बनने लगता है जिससे नींद ज्यादा आती है. इसीलिए व्यक्ति को हर समय नींद आने लगती है और आलस छा जाता है.
  • इस मौसम में फिजिकल एक्टिविटी की कमी होना भी एक बड़ा कारण है कि मन में घबराहट या अकेलेपन की भावना छा जाती है.

यह भी पढ़ें – भूलने की आदत से परेशान हैं तो यहां जानिए क्या खाने पर बढ़ती है मेमोरी, Memory Boost करते हैं ये फूड्स

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jul 24, 2026 11:19 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola