अब पुरानी चूड़ियां नहीं जाएंगी बेकार, इनसे बनाए जा सकते हैं यूनिक डेकोरेशन आइटम्स

Old Bangles Decoration: हम महिलाओं को हर ड्रेस के साथ मैचिंग की चूड़ियां चाहिए होती हैं. इसलिए पता ही नहीं चलता कब वार्डरोब में इसका ढेर लगता है. अगर आपके भी लग गया है तो इसे फैंकने के बजाय घर को सजाने के लिए चूड़ियों का इस्तेमाल करें.

Old Bangles Decoration

पुरानी चूड़ियों का कैसे करें इस्तेमाल? Image Credit- AI

विज्ञापन

Purani Chudiyon Se Kya Banaye: कई महिलाओं की चूड़ियां फेवरेट होती हैं, क्योंकि ट्रेडिशनल लुक चूड़ियों के बिना अधूरा है. हालांकि, कुछ महिलाएं शादी के बाद रेगुलर चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं. इसलिए घर में कई बार पुरानी या टूटी हुई चूड़ियां इधर-उधर पड़ी रहती हैं, जिन्हें लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. हाालंकि, थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं चूड़ियों को खूबसूरत होम डेकोरेशन आइटम्स में बदला जा सकता है. इससे न सिर्फ घर की डेकोरेशन में चार चांद लगाए जा सकते हैं, बल्कि वेस्ट मटेरियल का बेहतर इस्तेमाल भी किया जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पुरानी चूड़ियों से कौन-कौन सी यूनिक चीजें बनाई जा सकती हैं, जिनका इस्तेमाल होम डेकोर में किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- मौसम बदलते ही छाने लगी है उदासी? कहीं मानसून ब्लूज के शिकार तो नहीं हो गए आप

विज्ञापन

पुरानी चूड़ियों का कैसे करें इस्तेमाल? | Old Bangles Uses

  • खूबसूरत टी-लाइट कैंडल होल्डर- पुरानी चूड़ियों को एक के ऊपर एक रखकर चिपका दें और गोल शेप दें. इसके बाद, इन्हें स्टोन, मोती, मिरर या लेस से डेकोरेट करें. इसके बीच में लाइट कैंडल रख दें. यह डेकोरेशन आइटम लिविंग रूम या पूजा रूम में रखा जा सकता है.
  • रंग-बिरंगा वॉल हैंगिंग- लकड़ी या धातु के रिंग पर अलग-अलग रंगों की चूड़ियां लगाएं. इसमें मोती, घंटियां और रंंग बिरंगे धागे लगाकर वॉल हैंगिंग तैयार करें. इसे रूम या बालकनी में लगाया जा सकता है.
  • फोटो फ्रेम को दें नया लुक- पुराने या कोई नया फोटो फ्रेम लें, जिसकी चारों ओर पुरानी चूड़ियों के टुकड़े चिपकाएं. अगर आप चाहें तो बीच-बीच में छोटे मिरर या मोती भी लगाए जा सकते हैं. इससे फ्रेम का लुक पूरी तरह बदल जाएगा.
  • फ्लावर वास की करें डेकोरेट- कांच या प्लास्टिक के पुराने फूलदान पर चूड़ियों को चिपकाकर उसे नया डिजाइन दें. रंग-बिरंगी चूड़ियों से नॉर्मल वास को भी डेकोरेट किया जा सकता है.
  • डेकोरेटिव मिरर- गोल या चौकोर शीशे के चारों ओर अलग-अलग साइज की चूड़ियां लगाकर सुंदर मिरर तैयार किया जा सकता है. यह घर की दीवार पर बेहद खूबसूरत लगता है. आप इसे अपने हिसाब से डेकोरेट कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- मानसून में बना लें राजस्थान के 5 खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स का प्लान, 2 दिन में पूरी हो जाएगी ट्रिप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ