हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए घर की ये 2 चीजें, सफेद बालों पर गहरा रंग आएगा नजर

White Hair Mehendi: सफेद बालों से परेशान हैं और बालों को संतरी नहीं बल्कि काला करना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह मेहंदी का घोल तैयार करें और बालों पर लगाएं.

विज्ञापन
सफेद बालों को कैसे करें काला. Image Credits - AI

Mehendi For White Hair: सफेद बालों को काला करने के लिए बहुत से लोग घर पर मेहंदी से ही हेयर डाई बनाते हैं. मेहंदी एक प्राकृतिक नुस्खा है जिससे सफेद बालों को नुकसान हुए बिना उनका रंग बदल जाता है. लेकिन, मेहंदी के साथ एक ही दिक्कत आती है कि इससे सफेद बाल काले (Black Hair) होने के बजाय संतरी या लाल होने लगते हैं. संतरी या बाल लाल किसी को अच्छे नहीं लगते और लोग मेहंदी का इस्तेमाल करने से झिझकने लगते हैं और केमिकल वाली मेहंदी का इस्तेमाल करने को मजबूर हो जाते हैं. अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो यहां जानिए किस तरह मेहंदी का घोल तैयार करें जिससे बालों की रंगत संतरी ना हो बल्कि गहरी काली हो जाए.

यह भी पढ़ें – करवाचौथ पर खरीदनी है पायल तो यहां देखिए 7 लेटेस्ट डिजाइन, 5वां है सबसे बेस्ट, पैर दिखेंगे बेहद खूबसूरत

सफेद बाल काले करने के लिए कैसे लगाएं मेहंदी

सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी में इंडिगो पाउडर (Indigo Powder) मिलाया जा सकता है. बराबर मात्रा में मेहंदी और इंडिगो को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस मिश्रण को नॉर्मल पानी के साथ ही मिक्स किया जा सकता है. इसे बालों पर लगाकर 30 से 40 मिनट तक रखें और फिर धोकर हटा लें.

विज्ञापन

आप चाहे तो गहरे काले बाल पाने के लिए पहले सफेद बालों पर मेहंदी लगा सकते हैं और उसके बाद ऊपर से इंडिगो का घोल बनाकर लगा सकते हैं. इससे बालों की रंगत और गहरी आती है और सफेद बाल पूरी तरह से काले हो जाते हैं.

कलौंजी और कॉफी का कर सकते हैं इस्तेमाल

विज्ञापन

सफेद बालों को गहरा काला रंग देने के लिए मेहंदी के घोल में कलौंजी (Kalonji) और कॉफी को पीसकर डाला जा सकता है. इस तरह मेहंदी के घोल को बालों पर लगाने से बाल काले होने लगते हैं. आप मेहंदी के घोल को नॉर्मल तरह से ही बना देते हैं. इस घोल में कलौंजी और कॉफी को पीसकर मिक्स करें. इसे सिर पर लगाकर 40 से 50 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. आप चाहे तो मेहंदी को मिक्स करने के लिए चायपत्ती के पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

इस तरह मेहंदी लगाने पर सफेद बाल संतरी नहीं होते हैं बल्कि बाल काले होने लगते हैं. बालों से मेहंदी धोकर हटाने के बाद तुरंत शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल ना करें. इसके बजाय बालों को सादे पानी से धोएं और अगले दिन शैंपू या कंडीशनर से धो लें.

विज्ञापन

यह नुस्खा भी काले कर सकता है सफेद बाल

सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए आप चायपत्ती के पानी से सिर धो सकते हैं. आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि चायपत्ती को पानी में उबालकर छान लेना है. अब इस पानी को ठंडा करके सिर धोने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. चायपत्ती का पानी सफेद बालों को गहरा करने में मदद करता है. यह नुस्खा आयदिन आजमाया जा सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – रूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए डैंड्रफ को हटाने के लिए क्या करना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola