हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या गर्मियों में लगानी चाहिए हिना बेस्ड हेयर क्रीम? एक्सपर्ट से जानें इसके अद्भुत फायदे

अगर आप हेयर कलर भी कर रहे हैं तो इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों पर भी ध्यान देना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कई हेयर कलर में अमोनिया, पेरोक्साइड और पीपीडी जैसे तत्व मौजूद होते हैं. यह बालों को खराब करने का काम करते हैं.  

विज्ञापन
क्या है हेयर कलर क्रीम?

Hair Care Tips: गर्मियों में स्किन और हेयर सबसे ज्यादा इफेक्ट होते हैं. धूप, उमस, बार-बार बाल धोने की वजह से कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं. साथ ही, हीट की वजह से बालों की चमक खराब हो जाती है. इसकी वजह से रूखापन, बेजान और फ्रिजी दिखने लगते हैं. इसलिए हमें अपने रूटीन के मुताबिक स्किन केयर को बदलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो परेशानी काफी बढ़ सकती है. वहीं, अगर आप सही हेयर केयर टिप्स अपनाते हैं तो बाल मुलायम और हेल्दी हो सकते हैं. इसको लेकर एक्सपर्ट क्लेलिया सेसिलिया एंजेलोन (संस्थापक एवं सीईओ) का कहना है कि अगर आप हेयर कलर भी कर रहे हैं तो इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों पर भी ध्यान देना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कई हेयर कलर में अमोनिया, पेरोक्साइड और पीपीडी जैसे तत्व मौजूद होते हैं. यह बालों को खराब करने का काम करते हैं.  

इसे भी पढ़ें- 45 दिनों तक रोज 1 केला खाना पर क्या होता है? रिजल्ट देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

क्या है हेयर कलर क्रीम?

यह एक तरह का हेयर कलर होता है, जिसे आसानी से बालों पर लगाया जा सकता है. आप भी हिना मेहंदी के साथ मिलाकर इसे अपने बालों पर लगा सकते हैं. गाढ़ापन लाने के लिए आपको आंवला या इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल करना होगा.

विज्ञापन

क्या हेयर कलर क्रीम इस्तेमाल करना फायदेमंद है?

मेहंदी का इस्तेमाल कुछ लोग नहीं करते, क्योंकि इसे लगाने के लिए काफी वक्त चाहिए होता है. इसलिए मार्केट में कलर बेस्ड हेयर क्रीम आने लगी हैं, जो बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है. बेहतर होगा कि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें, क्योंकि इनमें प्राकृतिक पौधों से मिलने वाले कंडीशनिंग एक्सट्रैक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इससे बालों को रंग के साथ-साथ पोषण भी मिलता है.

नेचुरल चीजों को मिलाना रहेगा बेस्ट

अगर आपको लगता है कि हेयर क्रीम लगाने से बाल गिरने लगते हैं तो आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए. आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं, जो बालों को हाइड्रेट रखने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा, आप मेहंदी के साथ आंवला पाउडर मिला सकते हैं. इससे बाल ज्यादा मुलायम होते हैं और रंग भी बरकरार रहता है.  

विज्ञापन

गर्मियों में बालों को हेल्दी कैसे रखें?

सिर्फ अच्छा हेयर कलर चुन लेना ही काफी है, बल्कि अपनी छोटी-छोटी बातें भी बालों की हेल्थ को इफेक्ट कर सकती है. यह आदतें क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

  • अपने बालों पर स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स का कम इस्तेमाल करें.
  • बालों को लंबे वक्त तक धूप में ना रखें, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है.
  • हफ्ते में एक से दो बार हेयर मास्क जरूर लगाएं और डीप कंडीशनर का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- किचन और घर में मंडरा रही हैं मक्खियां? आज ही अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola