45 दिनों तक रोज 1 केला खाने पर क्या होता है? रिजल्ट देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Effects Of Eating One Banana Daily: केले स्वाद में तो अच्छे होते ही हैं साथ ही सेहत को भी कई फायदे देते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं अगर आप रोजाना सिर्फ एक केला खाएंगे तो इससे आपके शरीर पर क्या असर पड़ेगा? यहां जानिए जवाब.

roj kela khane ke fayde
1 / 9
roj kela khane ke fayde

Roj Ek Kela Khane Par Kya Hoga: केला एक ऐसा फल है जिसे सालभर खाया जा सकता है. सुबह खाली पेट तो कभी मिड मील या इवनिंग स्नैक की तरह केले को खाया जाता है. वर्कआउट में भी लोग केले को खूब शामिल करते हैं. केले में कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, विटामिन और खनिजों की भी भरपूर मात्रा होती है. ऐसे में क्या आप जानते हैं रोजाना केले खाने पर शरीर पर क्या असर होता है? यहां जानिए अगर आप 45 दिनों तक हर दिन एक केला (Banana) खाएंगे तो इसका आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

शरीर को मिलेंगे ये पोषक तत्व

शरीर को मिलेंगे ये पोषक तत्व2 / 9

रोजाना एक केला खाने पर शरीर को लगभग 89 कैलोरी, 0.33 ग्राम फैट, 0 एमजी कोलेस्ट्रॉल, 1 एमजी सोडियम और 22.80 कार्ब्स मिलते हैं. साथ ही इससे शरीर को 2.60 ग्राम डाइटरी फाइबर और 1.09 ग्राम प्रोटीन के साथ ही 358 एमजी पौटेशियम मिलता है.

विज्ञापन

दिल की सेहत अच्छी रहती है

दिल की सेहत अच्छी रहती है3 / 9

केले खाने पर शरीर को पौटेशियम मिलता है जिससे दिल की सेहत अच्छी रहती है. इससे ब्लड प्रेशर रेग्यूलेट होता है और मसल फंक्शन को भी इसके फायदे मिलते हैं.

शरीर में रहती है एनर्जी

शरीर में रहती है एनर्जी 4 / 9

केले में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देते हैं. ऐसे में अगर नाश्ते में या प्री-वर्कआउट स्नैक की तरह केला खाया जाए तो शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

विज्ञापन

दिमाग के लिए भी फायदेमंद

दिमाग के लिए भी फायदेमंद 5 / 9

केले का सेवन करने पर दिमाग की सेहत भी अच्छी रहती है. इसमें मौजूद विटामिन बी6 ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करता है और सेरोटॉनिन के प्रोडक्शन से केला मूड को रेग्यूलेट करने में मददगार होता है.

सेल्स प्रोटेक्ट होती हैं

सेल्स प्रोटेक्ट होती हैं 6 / 9

केले में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और सेल्स प्रोटेक्ट होती हैं. इससे शरीर हाइड्रेटेड भी रहने लगता है.

विज्ञापन

45 दिनों बाद कैसे रिजल्ट्स दिखते हैं

45 दिनों बाद कैसे रिजल्ट्स दिखते हैं 7 / 9

45 दिनों तक अगर रोजाना एक केला खाया जाए तो 45 दिनों के बाद ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहने लगता है, मसल और नर्व फंक्शन अच्छा रहता है और फ्लुइड बैलेंस बना रहता है. इसके अलावा, फाइबर से भरपूर होने के चलते केला खाने पर कब्ज दूर होती है, हेल्दी गट बैक्टीरिया को सपोर्ट मिलता है और पाचन बेहतर रहने लगता है. इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और ओवरऑल हेल्थ को इसके फायदे मिलते हैं.

क्या इसके नुकसान भी हैं

क्या इसके नुकसान भी हैं 8 / 9

किडनी की दिक्कतों में लोगों को पौटेशियम के कम सेवन की सलाह दी जाती है, ऐसे में किडनी के मरीजों को केले रोजाना खाने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

स्टडी क्या कहती है

स्टडी क्या कहती है 9 / 9

'एंटी-ऑक्सीडेंट्स एंड एंटी-एथेरॉस्क्लेरॉटिक पोंटेंशियल ऑफ बनाना' नाम से पब्लिश्ड एक स्टडी के अनुसार केले में मौजूद कंपाउंड्स इंपोर्टेंट बायोलॉजिकल रोल निभाते हैं और शरीर को फायदे देते हैं. यह भी पढ़ें - Kunal Kemmu ने 80 से 71 kg किया अपना वजन, इस एक तरीके से Weight Loss हुआ सफल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन