किचन और घर में मंडरा रही हैं मक्खियां? आज ही अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे  

Mosquitoes Home Remedies: बारिश के मौसम में गंदगी ज्यादा हो जाती है. इसलिए मच्छर ज्यादा होने लगते हैं और परेशान करते हैं. कई बार तो डेंगू जैसी बीमारी का कारण भी बन जाते हैं. इसलिए वक्त पर मक्खियों से छुटकारा पाने पर सोचना चाहिए. 

Mosquitoes Home Remedies

मक्खियों से कैसे पाएं छुटकारा? Image Credit- Shutterstock

How To Get Rid of mosquitoes: बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन कई तरह की परेशानियां साथ लाता है. कीड़े-मकोड़े निकलने की समस्या ज्यादा हो जाती है, खासकर मच्छर या मक्खियों की. घर या किचन में मक्खियों की समस्या काफी बढ़ जाती है. ये सिर्फ परेशान ही नहीं करतीं, बल्कि खाने-पीने की चीजों पर बैठकर बैक्टीरिया और अन्य रोगाणु भी फैला सकती हैं. ऐसे में इन्हें घर से दूर रखना बेहद जरूरी है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप मक्खियों की संख्या कम कर सकते हैं. आइए ऐसे 5 असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं, जिन्हें फॉलो किया जा सकता है.  

विज्ञापन
विज्ञापन

मक्खियों से कैसे पाएं छुटकारा? | Mosquitoes or flies Prevent Tips 

  • सफेद सिरका और पानी का करें इस्तेमाल- आप मक्खियों को भगाने के लिए सफेद सिरका या फिर पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप दोनों चीजों को मिलाएं और उन जगहों पर स्प्रे करें जहां पर मक्खियां आने का खतरा ज्यादा रहता है.  
    तेज पत्ते का देसी हैक- किचन में रखे तेज पत्ते का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आप तेज पत्तों को सीधे किचन, खिड़कियों के पास रख सकते हैं. चाहें तो इसके साथ दालचीनी पाउडर मिलाकर इस नुस्खे को पावरफुल बनाया जा सकता है. 
  • नींबू और लौंग का कॉम्बिनेशन- घर में रखी सामग्रियों का इस्तेमाल मक्खियों को भगाने के लिए किया जा सकता है. आप नींबू और लौंग का पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी स्मेल से मक्खियां बहुत ही दूर भाग जाएंगी. 

क्या सिर्फ घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं?

अगर घर या किसी जगह मक्खियां बहुत ज्यादा परेशान कर रही हैं तो आपको सिर्फ होम रेमेडीज पर डिपेंड होने की जरूरत नहीं है. आप मार्केट से मिलने वाले स्प्रे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. जरूरत पड़ने पर पेशेवर पेस्ट कंट्रोल की मदद ली जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ