Fitkari Ka Istemal Kaise Kare: फिटकरी का इस्तेमाल ज्यादातर लोग पानी साफ करने या शेविंग के बाद करते हैं. कुछ लोग साफ-सफाई के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बालों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है? फिटकरी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और क्लेंजिंग गुण स्कैल्प को साफ रखने में मदद कर सकते हैं. अगर इसका इस्तेमाल सही तरीके से ना किया जाए तो नुकसान हो सकता है. इसलिए हम आपको फिटकरी इस्तेमाल करने का सही तरीका बताएंगे जो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं भारत के पहले बिजली वाले होटल का नाम? बनने में लगे थे 14 साल; विदेशों से आया था सामान
---विज्ञापन---
बालों के लिए फिटकरी के फायदे
डैंड्रफ कम करने में मददगार- फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प पर जमा गंदगी और रूसी को कम करने में मदद कर सकते हैं. इससे खुजली और स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा भी कम हो सकता है.
स्कैल्प को रखें साफ- धूल, पसीना और ऑयल की वजह से स्कैल्प गंदा हो जाता है. फिटकरी स्कैल्प को डीप क्लीन करने में मदद करती है, जिससे बाल ज्यादा फ्रेश महसूस होते हैं.
बालों की चमक बढ़ाने में मदद- फिटकरी के इस्तेमाल से बाल मुलायम और चमकदार दिख सकते हैं. यह बालों पर ऑयल को हटाने में मदद करती है.
खुजली से राहत- अगर स्कैल्प में खुजली या जलन रहती है तो फिटकरी का पानी आराम पहुंचा सकता है. आप इसका इस्तेमाल सही तरीके से करें.
---विज्ञापन---
फिटकरी इस्तेमाल करने का सही तरीका
आप फिटकरी का इस्तेमाल एक नहीं बल्कि कई तरह से कर सकते हैं जैसे- फिटकरी पानी. इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा फिटकरी पाउडर मिलाएं और फिर इसे अच्छी तरह घोल लें.
---विज्ञापन---
कैसे करें इस्तेमाल?
बाल धोने के बाद पानी को स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. फिर 5 से 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. इसके बाद, बालों को सुखाकर शाइनिंग तेल लगा लें.
---विज्ञापन---
इसे भी पढ़ें- ना क्रीम, ना मक्खन! घर पर इस आसान तरीके से बनाएं सॉफ्ट मोजरेला चीज, नोट करें रेसिपी
---विज्ञापन---