क्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाते हैं Curry Leaves Oil

Curry Leaves Oil For White Hair: सफेद बालों के लिए करी पत्ते कैसे फायदेमंद हैं और क्या यह सचमुच बालों को काला कर सकते हैं, जानिए यहां. इस तरह आप भी अपने बालों की बेहतर तरह से देखरेख कर सकेंगे.

Curry Leaves For White Hair

सफेद बालों पर करी पत्ते का क्या असर होता है, जानें यहां. Image Credits - AI

Curry Leaves For White Hair: करी पत्ते का इस्तेमाल यूं तो खाने में तड़का देने में होता है लेकिन यही करी पत्ता असल में बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. करी पत्ते में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, प्रोटीन होता है और साथ ही बीटा कैरोटीन पाए जाते हैं जो बालों को एक नहीं बल्कि कई फायदे दे सकते हैं. लेकिन, क्या करी पत्ते सफेद बालों को काला कर सकते हैं? इसका जवाब है कि नहीं करी पत्ते उम्र के कारण सफेद हुए बालों को फिर से काला नहीं कर सकते हैं लेकिन ये पत्ते बालों को सफेद होने से जरूर रोक सकते हैं. करी पत्ते स्कैल्प पर मेलानिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं और समय से पहले सफेद हुए बालों (Premature Grey Hair) को काला करने में मददगार हो सकते हैं. यहां जानिए किस-किस तरह से सिर पर करी पत्ते को लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद बालों पर कैसे लगाएं करी पत्ते

करी पत्ते का तेल – सफेद बालों के लिए करी पत्ते का तेल (Curry Leaves Oil) बनाने के लिए एक बर्तन में नारियल का तेल डालकर पकाएं. अब इसमें करी पत्ते और कुछ मेथी के दाने डाल दें. जब तेल पक जाए, करी पत्ते और मेथी काली पड़ जाए तो आंच बंद करके रख दें. इस तेल को ठंडा करके किसी शीशी में भरें और 2 दिन तेल में करी पत्ते को इंफ्यूजन होने के लिए छोड़ दें. इस शीशी को 2 दिनों के लिए अलग रख दें और उसके बाद इसे सिर पर लगाने के लिए इस्तेमाल करें.

करी पत्ते का पेस्ट – ताजे करी पत्ते लेकर उन्हें पीसा जा सकता है और इस गाढ़े पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाया जा सकता है. इस पेस्ट को सिर पर 20 से 25 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.

विज्ञापन

करी पत्ते का पाउडर – बालों पर करी पत्ते का पाउडर बनाकर लगाया जा सकता है. पेस्ट बनाने के लिए करी पत्ते को सुखाकर पीसा जा सकता है. इस पाउडर में पानी मिलाकर सिर पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. करी पत्तों में मौजूद अमीनो एसिड्स और विटामिन अपना असर दिखाते हैं.

हफ्ते में कितनी बार करें करी पत्ते का इस्तेमाल

विज्ञापन

आप सिर पर करी पत्ते को हफ्ते में 1-2 बार लगा सकते हैं. अगर हेयर मास्क की तरह करी पत्ता लगा रहे हैं तो हफ्ते में एक बार लगाना भी काफी होगा. अगर आप बालों पर करी पत्ते का तेल लगा रहे हैं तो हफ्ते में 2-3 बार सिर धोने से एक से डेढ़ घंटे पहले करी पत्ते का तेल लगाया जा सकता है. इसे हल्का गर्म करके लगाने पर असर अच्छा दिखता है. तेल को सिर पर लगाकर हल्की मालिश भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ